फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   he elderly couple had not instructed the grill in the courtyard.

बुजुर्ग दंपति ने हिदायत के बाद भी बरामदे में नहीं लगाया था ग्रिल

Sat, 14 Nov 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 14 Nov 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
he elderly couple had not instructed the grill in the courtyard.
बुजुर्ग मनोहर लाल मदान अपने परिवार के साथ जिस तीन मंजिल मकान में रहते थे वह मेन रोड कैप्टन गौड़ मार्ग है। इस मार्ग पर 24 घंटे वाहन चलते हैं।
विज्ञापन


इस तीन मंजिला मकान में सुरक्षा उपाय बिल्कुल नहीं किए गए हैं। ग्राउंड फ्लोर पर स्थित बरामदे में छोटी सी दीवार को कूदकर आसानी से अंदर घुसा जा सकता है।

इसके बाद एक गेट है और जिस पर छोटा ताला लगा हुआ है। हथौड़ा मारकर इस ताले को आसानी से तोड़ा जा सकता है। अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने दावा किया है कि करीब तीन महीने पहले पुलिसकर्मी पीड़ित दंपति के घर गए थे।

'रेकी कर दिया गया वारदात को अंजाम'

he elderly couple had not instructed the grill in the courtyard.

बरामदे में लोहे की ग्रिल लगवाने और सुरक्षा उपाय करने के लिए कहा था। लेकिन ग्रिल लगवाई नहीं गई थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि रेकी कर इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

पुलिस अधिकारी यह मान रहे हैं कि इस वारदात में बांग्लादेशी गिरोह का भी हाथ हो सकता है। हालांकि शुक्रवार शाम तक वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा था।

पुलिस ने करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है।पॉश इलाके ईस्ट ऑफ कैलाश में घर में घुसे बदमाशों ने लूटपाट करने के बाद बुजुर्ग दंपति की हत्या कर दी। बदमाश मेन गेट तोड़कर घर में घुसे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed