फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   HC gives direction to delhi police about India gate lawn

आम लोगों के लिए फिर से खुल जाएगा इंडिया गेट लॉन!

Thu, 30 Jan 2014 12:11 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 30 Jan 2014 12:11 PM IST
विज्ञापन
HC gives direction to delhi police about India gate lawn

हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस के उस तर्क पर असहमति जताई है कि इंडिया गेट लॉन और उससे जुड़े पार्किंग क्षेत्र को सुरक्षा के मद्देनजर आम लोगों के लिए बंद किया गया है। यहीं नहीं, कोर्ट ने यह सवाल भी पूछा है कि किसके आदेश पर इंडिया गेट का लॉन बंद किया गया है।

विज्ञापन


कोर्ट ने कहा कि पुलिस को शपथपत्र सहित स्पष्ट करने का निर्देश दिया है कि आखिर किस के आदेश पर और क्यों इसे बंद किया गया है। अदालत ने पुलिस को चार सप्ताह में अपना विस्तृत जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। अदालत ने मामले की सुनवाई 23 अप्रैल तय कर दी।
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति मनमोहन ने कहा कि सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी में पुलिस ने कहा है कि पुलिस आयुक्त के मौखिक आदेश पर लॉन और पार्किंग को बंद किया गया था। आपने जो कारण अदालत को बताया है वही कारण आरटीआई के जवाब में क्यों नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शहादत की याद दिलाता है इंडिया गेट

इससे पहले अदालत ने इस मामले में गृह मंत्रालय और पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। अदालत धनंजय जैन की दायर याचिका पर सुनवाई कर रही है। उन्होंने पुलिस के मौखिक आदेश को गैरकानूनी बताते हुए लॉन और पार्किंग को आम लोगों के लिए खोलने का निर्देश देने का आग्रह किया है।


उन्होंने कहा कि हैदराबाद ब्लास्ट 2013 के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मौखिक आदेश पर इसे बंद कर दिया गया। इंडिया गेट क्षेत्र एक सार्वजनिक मनोरंजन और पर्यटन क्षेत्र है। इसे इस प्रकार मात्र किसी के मौखिक आदेश पर बंद नहीं किया जा सकता। यह सरासर आम लोगों के मौलिक अधिकार का हनन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed