{"_id":"6815056ea58677cfe400ebe7","slug":"hc-directs-to-provide-legal-aid-to-three-indians-sentenced-to-death-in-indonesia-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: 'इंडोनेशिया में मृत्युदंड की सजा पाए तीन भारतीयों को दी जाए कानूनी सहायता', हाईकोर्ट ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: 'इंडोनेशिया में मृत्युदंड की सजा पाए तीन भारतीयों को दी जाए कानूनी सहायता', हाईकोर्ट ने दिए निर्देश
Fri, 02 May 2025 11:39 PM IST
आकाश दुबे
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 02 May 2025 11:39 PM IST
सार
जस्टिस सचिन दत्ता ने दोषी भारतीयों के जीवनसाथियों की याचिका पर नोटिस जारी किया और विदेश मंत्रालय को मामले को राजनयिक स्तर पर आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। अदालत ने अधिकारियों से भारत में दोषियों और उनके परिवारों के बीच संचार की सुविधा प्रदान करने को भी कहा है।
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट, Delhi High Court
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली हाईकोर्ट ने इंडोनेशिया में मौत की सजा पाए तीन भारतीय नागरिकों की मदद के लिए भारतीय वाणिज्य दूतावास को पर्याप्त कानूनी सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
जस्टिस सचिन दत्ता ने दोषी भारतीयों के जीवनसाथियों की याचिका पर नोटिस जारी किया और विदेश मंत्रालय को मामले को राजनयिक स्तर पर आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। अदालत ने अधिकारियों से भारत में दोषियों और उनके परिवारों के बीच संचार की सुविधा प्रदान करने को भी कहा है। बता दें कि तमिलनाडु के रहने वाले राजु मुथुकुमारन, सेल्वादुरई दिनाकरन और गोविंदसामी विमलकांधन को जुलाई 2024 में लीजेंड एक्वेरियस कार्गो जहाज पर 106 किलोग्राम क्रिस्टल मेथ की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
बताया जाता है कि उन्हें हाल ही में इंडोनेशिया के तंजुंग बलाई करीमुन जिला न्यायालय की ओर से मादक पदार्थ कानून के उल्लंघन के लिए मृत्युदंड की सजा सुनाई गई थी। याचिका में कहा गया कि याचिकाकर्ताओं को इंडोनेशियाई अदालत के फैसले की प्रति 29 अप्रैल को प्राप्त हुई। मामले की अगली सुनवाई 6 मई को होगी।
विज्ञापन