{"_id":"a32556b4c8101fa40b05d1876aed7713","slug":"hawa-singh-is-poisoning-the-environment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘नफरत का जहर घोल रहे हैं हवा सिंह’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘नफरत का जहर घोल रहे हैं हवा सिंह’
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 06 Oct 2015 05:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश भाटिया ने जाट नेता हवा सिंह के बयान पर आपत्ति जताते हुए उनसे तत्काल माफी मांगने के लिए कहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हवा सिंह के इस बयान से साफ हो गया है कि वह जातिवाद व नफरत का जहर घोलकर हरियाणा जैसे शांतप्रिय प्रदेश को बांटना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के दौरान भारत-पाक का बंटवारा हुआ था।
विज्ञापन
उससे पहले सभी लोग हिंदुस्तानी थे। जिन लोगों को अपने वतन से प्यार था, वह बंटवारे के बाद पाकिस्तान के क्षेत्र को छोड़कर अपने देश में आ गए थे।
भारत व पाकिस्तान के बंटवारे के दौरान यहां आए हिंदुओं ने कितने जुल्म सहन किए हैं, आज यह शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। ऐसे में मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पाकिस्तानी कहना शर्मनाक बयान है।
विज्ञापन