फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hathras scandal: MP Sanjay Singh tweeted Photo of ink thrower with ADG of UP

हाथरस कांड: सांसद संजय सिंह ने ट्वीट की स्याही फेंकने वाले की यूपी के एडीजी के साथ फोटो

Tue, 06 Oct 2020 01:23 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 06 Oct 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
Hathras scandal: MP Sanjay Singh tweeted Photo of ink thrower with ADG of UP
आप नेता संजय सिंह पर फेंकी स्याही - फोटो : पीटीआई

हाथरस में सोमवार को स्याही फेंके जाने के बाद आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आरोपी दीपक शर्मा की फोटो ट्वीट की जिसमें वह यूपी के एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार के साथ दिख रहा है। संजय सिंह ने अपने ट्वीट में कहा कि इस बात में कोई संदेह नहीं है कि इस हमले के पीछे कौन है। जब यह हमला हुआ तब संजय सिंह प्रतिनिधि मंडल के साथ पीड़ित परिवार से मिलने गए थे। 

विज्ञापन


संजय सिंह ने अपने ट्वीट में योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या अब भी समझने के लिए कुछ बचा है। मुझ पर स्याही फेंकने वाला एडीजी प्रशांत कुमार के साथ तस्वीर में है। योगी जी अपने काले हथकंडों को काली स्याही के पीछे मत छिपाइये। मुझे सामने से गोली मार दीजिए। इसके बाद यूपी पुलिस ने ट्वीट के जवाब में आरोपी पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही। 
विज्ञापन


हाथरस पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि सोमवार पांच अक्तूबर को सांसद संजय सिंह पीड़ित परिवार से मिलने आए थे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक युवक ने उन पर स्याही फेंकी जिसे फौरन हिरासत में ले लिया गया। उस पर जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में आरोपी दीपक शर्मा खुद को धार्मिक संगठन राष्ट्र स्वाभिमान दल का संस्थापक बताता है और वह गुटों के बीच अशांति फैलाने में शामिल रहा है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने दो साल पहले उसे भारतीय तथा अफगान छात्रों के बीच तनाव पैदा करने के आरोप में नामजद किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed