{"_id":"5f76be7c4c560f30631ef873","slug":"hathras-rape-case-news-priyanka-gandhi-vadra-says-strong-and-encouraging-order-from-the-lucknow-bench-of-allahabad-high-court","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाथरस की बिटिया की मौत पर चरम पर सियासत, प्रियंका को अब कोर्ट से उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस की बिटिया की मौत पर चरम पर सियासत, प्रियंका को अब कोर्ट से उम्मीद
Fri, 02 Oct 2020 11:15 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:15 AM IST
विज्ञापन
प्रियंका और राहुल गांधी
- फोटो : पीटीआई
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के चंदपा इलाके की सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई बिटिया की मौत के बाद सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। वहीं हंगामा भी बढ़ता रहा है, लोगों में खासा आक्रोश है। इस बीच जिलाधिकारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार वीडियो में वे बिटिया के परिवार धमकाते नजर आ रहे हैं।
वहीं, शुक्रवार को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर लखनऊ हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि लखनऊ हाई कोर्ट का एक मजबूत और उत्साहजनक आदेश आया है।
पूरा देश हाथरस दुष्कर्म पीड़िता के लिए न्याय की मांग कर रहा है। यूपी सरकार द्वारा उसके परिवार के साथ किए गए अमानवीय और अन्यायपूर्ण व्यवहार के बीच हाई कोर्ट का आदेश आशा की किरण है।
विज्ञापन
अदालत ने लिया स्वतः संज्ञान, अधिकारी तलब
आपको बता दें कि इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने हाथरस की घटना का स्वत: संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने इस मामले में उतर प्रदेश सरकार के शीर्ष अधिकारियों और हाथरस के डीएम व एसपी को नोटिस जारी कर तलब कर लिया है।

कोर्ट ने हाथरस की घटना पर पुलिस और प्रशासन के कृत्य पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए सख्त निर्देश जारी किए हैं। कोर्ट ने प्रमुख सचिव गृह, डीजीपी, एडीजी कानून और व्यवस्था, हाथरस डीएम और एसपी को नोटिस जारी कर उन्हें अगली सुनवाई पर तलब किया है। अदालत ने यह भी कहा है कि अधिकारी कोर्ट में मामले से संबंधित दस्तावेजों के साथ हाजिर हों।
हाथरस घटना को लेकर योगी से मिलेंगे केंद्रीय मंत्री अठावले
वहीं, केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रामदास अठावले हाथरस में दलित बेटी की हत्या के मामले में 3 अक्तूबर को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता ने बताया कि अठावले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हाथरस घटना के दोषियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग करेंगे।