{"_id":"5f7bebeac7c7cb3bd405ffa8","slug":"hathras-case-lawyer-ap-singh-to-fight-accused-case-after-fighting-nirbhaya-convicts-ram-rahim-and-others-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्भया के दोषियों से लेकर राम रहीम तक का केस लड़ने वाले वकील एपी सिंह करेंगे हाथरस केस के आरोपियों की पैरवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्भया के दोषियों से लेकर राम रहीम तक का केस लड़ने वाले वकील एपी सिंह करेंगे हाथरस केस के आरोपियों की पैरवी
Tue, 06 Oct 2020 09:57 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 06 Oct 2020 09:57 AM IST
विज्ञापन
ap singh nirbhaya
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्भया के दोषियों से लेकर राम रहीम, हनीप्रीत केस, राजस्थान का आनंदपाल केस, आदि का केस लड़ने वाले वकील एपी सिंह ने हाथरस सामूहिक दुष्कर्म मामले के आरोपियों की पैरवी करने का निर्णय लिया है। उन्होंने अमर उजाला से बात करते हुए बताया कि वह आज(6 अक्तूबर) से ही इस केस को अपने हाथ में ले रहे हैं।
विज्ञापन
एपी सिंह ने बताया कि वो यह केस आरोपियों के परिवार के अनुरोध पर और पूर्व केंद्रीय मंत्री मानवेंद्र सिंह से मंत्रणा करने के बाद लड़ रहे हैं। मानवेंद्र सिंह की तरफ से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि हाथरस के आरोपियों का केस एपी सिंह लड़ेंगे। उनकी फीस अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की तरफ से इकट्ठी करके दी जाएगी।
विज्ञापन
पत्र में ये भी लिखा गया है कि हाथरस केस में एससी-एसटी कानून का पूर्ण रूप से दुरुपयोग कर सवर्ण समाज खासकर राजपूत को बदनाम किया जा रहा है। इसलिए हाथरस केस में दूध का दूध और पानी का पानी करने के लिए एपी सिंह को वकील नियुक्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
पीड़ित पक्ष का केस लड़ेंगी निर्भया का केस लड़ने वाली सीमा कुशवाहा
एक ओर जहां आरोपियों का केस एपी सिंह लड़ रहे हैं वहीं पीड़ित पक्ष का केस सीमा कुशवाहा लड़ेंगी। सीमा ने ही निर्भया का केस लड़ा था। वह सीमा का पहला केस था। हाथरस की घटना के बाद सीमा खुद पीड़िता के गांव पहुंची और उसका केस लड़ने की पेशकश की थी।