फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   "Has anyone made mistake in your glory ... some of decreased Bdjubani what Ash-rest '

'क्या किसी ने बदजुबानी की तुम्हारी शान में...कुछ कमी हुई क्या एश-आराम में'

Fri, 07 Oct 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 07 Oct 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
"Has anyone made mistake in your glory ... some of decreased Bdjubani what Ash-rest '
रामलीला - फोटो : अमर उजाला

जब दशरथ कैकयी को मनाने जाते हैं तो कहते है कि क्या किसी ने बदजुबानी की तुम्हारी शान में, कुछ कमी बाकी हुई क्या एश और आराम में। 

विज्ञापन


क्या सबब है क्यूं पड़ी हो आज बाला जमीं, आरजू दिल में जो है बतलाओ ए मोह जदी। शहर के सेक्टर 16 स्थित श्रद्धा रामलीला में आयोजित रामलीला मंचन में राम वनवास, कैकयी कोप भवन, दशरथ मरण का मंचन किया गया। 
विज्ञापन


दशरथ के संवाद पर कैकयी कहती है कि दर्द मेरा मत सुनो कुछ कहने के काबिल नहीं, कर सकोगे हल जिसे ऐसी मेरी मुश्किल नहीं। क्या कहूं राज ए दिल कहना महज बेकार है, पहल है सुनना मगर चलना बहुत दुश्वार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रामलीला कमेटी के सदस्य अनिल चावला ने बताया कि राम वनवास मंचन का गीत प्यारे वतन जग उजियारे वतन, प्यारी अयोध्या अलविदा वक्त है बुला रहा, फर्ज याद आ रहा। रघुवंश के नाम का, झंडा हम फहराएंगे। प्यारी अयोध्या अलविदा गाया गया। उसके बाद केवट द्वारा गंगा पार का दृश्य दिखाया गया।
 
श्री धार्मिक लीला कमेटी एम ब्लाक 5 नंबर में भरत मिलाप एवं सीता हरण का दृश्य दिखाया गया। भरत और शत्रुघ्र राम की खड़ाऊ लेकर अयोध्या आते हैं, तो यह गीत राम भक्त ले चला राम की निशानी, सिर पै खड़ाऊं लिये आंखो में पानी दर्शकों का भाव विभोर कर गया। 

निर्देशक हरीश चंद्र आजाद ने बताया कि आधुनिकता में हरे रंग का जंगल, लक्ष्मन रेखा एवं पंचवटी का दृश्य दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा था। सुपर्णखा के अभिनय में मोहित ने अपना जादू दर्शकों पर छोड़ा तो रावण बने तेजिंद्र खरबंदा के अभिनय को सराहा गया। राम का सीता के वियोग में विलाप का दृश्य दिखाया गया। 


रावण-सुपर्णखा संवाद के तहत खर का संवाद नाक कटी नकटी हुई चेहरा लहू लुहान, बता री बहन सुपर्णखा तेरा किसने किया यह हाल तालियां बटोरने में सबसे आगे रहा।

सेक्टर 3 दशहरा रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला मंचन में सुबाहू मारीच वध, अहिल्या उद्धार, गंगा दर्शन, नगर दर्शन का दृश्य दिखाया गया। वृंदावन से आई रामलीला मंडली के मंचन को देखकर दर्शक भाव विभोर हो गए। 

राम ने जब अहिल्या का उद्धार गुरु विश्वामित्र के कहने पर किया। सुबाहू मारीच का वध कर भगवान राम ने सभी साधु एवं भक्तों को अत्याचार से मुक्त कर दिया। तब जय श्री राम के जयकार लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed