{"_id":"628c51da98ff4d3d3e1dd43b","slug":"haryanvi-singer-sangeeta-murder-case-delhi-police-arrested-two-people-for-killing-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणवी गायक संगीता हत्याकांड: 11 मई से लापता थी सिंगर, सोमवार को रोहतक में मिली लाश, अब दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणवी गायक संगीता हत्याकांड: 11 मई से लापता थी सिंगर, सोमवार को रोहतक में मिली लाश, अब दो आरोपी गिरफ्तार
Tue, 24 May 2022 10:54 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 24 May 2022 10:54 AM IST
सार
हरियाणवी सिंगर संगीता उर्फ दिव्या बीते 11 मई से ही गायब थी और पुलिस ने उसके शव को 23 मई को रोहतक में सड़क किनारे से बरामद किया।
विज्ञापन
हरियाणवी सिंगर संगीता
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 11 मई से गायब चल रही हरियाणवी गायक संगीता उर्फ दिव्या के हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि संगीता का शव 23 मई (सोमवार) को रोहतक में सड़क किनारे मिला था।
विज्ञापन
संगीता के गायब होने की एफआईआर आईपीसी की धारा 365 के तहत जेपी कलां थाने में दर्ज की गई थी। पुलिस 11 मई से ही आरोपियों की तलाश में लगी थी। गहन छानबीन के बाद पुलिस ने मेहम, हरियाणा के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि इन दो युवकों से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने संगीता उर्फ दिव्या को अगवा करने और फिर उसकी हत्या करने की बात कबूली। दोनों में से एक उसे दिल्ली से ले आया और उसे नशीला पदार्थ देकर मार डाला। बाद में दोनों ने उसके शव को मेहम थानाक्षेत्र में सड़क किनारे फेंक दिया, जहां से पुलिस ने शव बरामद किया।
विज्ञापन
संगीता की हत्या के मामले में मेहम थाने में रिपोर्ट दर्ज है। उसका शव पीजीआई रोहतक में संरक्षित रखा गया था और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।