{"_id":"ebd2618a099b3fa6a8cfcb0a4ff9f7d4","slug":"haryana-wins-volleyball-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल गेम्स में गुड़गांव के प्लेयर्स का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल गेम्स में गुड़गांव के प्लेयर्स का दबदबा
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 11 Feb 2014 09:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा की अंडर-17 ब्वॉयज और गर्ल्स टीम का राष्ट्रीय स्तर पर दबदबा हो गया है।
विज्ञापन
कर्नाटक के बीजापुर में आयोजित 59वीं स्कूल नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप में दोनों टीमों ने गोल्ड मेडल जीता। प्रतियोगिता 7 से 10 फरवरी तक चली।
हरियाणा लड़कों की टीम ने दिल्ली को कड़े संघर्ष में 3-2 से पराजित किया। लड़कों की टीम में गुड़गांव के सुमित ने जीत में विशेष योगदान किया।
यह खुशी उस समय और दुगनी हो गई जब लड़कियों ने मेजबान कर्नाटक को 3-0 से क्लीन स्विप कर दिया। एक साथ दोनों प्रतियोगिताओं में जीत दर्ज करने का हरियाणा ने नया रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।
खिलाड़ियों के लौटने पर उनका स्वागत किया जाएगा। बता दें कि कुछ दिनों पहले सीनियर स्तर की वालीबॉल प्रतियोगिता का हरियाणा राष्ट्रीय सिरमौर बना था। अब जूनियरों ने भी इस इतिहास को कुछ ही दिनों में दुहरा दिया।
विज्ञापन