{"_id":"5f7c6277653b7c7502573b5b","slug":"haryana-taoru-ssc-st-woman-assaulted-and-beaten-threaten-to-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः अनुसूचित जाति की महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः अनुसूचित जाति की महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट
Tue, 06 Oct 2020 05:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, तावड़ू
अमर उजाला नेटवर्क, तावड़ू
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 06 Oct 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के तावडू उपमंडल के एक गांव में अनुसूचित जाति की महिला से छेड़छाड़ और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़िता ने शिकायत दी है कि एक अक्तूबर की सुबह सात बजे वह घर के बाहर सफाई कर रही थी। उस वक्त आरोपी मुबारिक ने उसके साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच आरोपी मुबारिक की मां रफ्फो और उसकी पत्नी खैरुनिषा भी मौके पर आ गई और उन्होंने भी मारपीट कर उसे जातिसूचक शब्द बोले।
विज्ञापन
उसकी बेटी से भी मारपीट की गई। कुछ समय बाद उनके पति राजबीर ने उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी मुबारिक, रफ्फो और खैरुनिषा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन