फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   haryana state pollution control board seal sahara mall gurugram here is the reason

हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सहारा मॉल को किया सील, ये है कारण

Mon, 14 Sep 2020 06:22 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 14 Sep 2020 06:22 PM IST
विज्ञापन
haryana state pollution control board seal sahara mall gurugram here is the reason
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

गुरुग्राम में सीवेज वाटर को सही तरीके से सोधित न करने का दोषी पाए जाने पर हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) ने एमजी रोड स्थित सहारा मॉल को सील कर दिया है। एचएसपीसीबी की टीम सोमवार को सुबह पुलिस बल व एचएसवीपी के ड्यूटी मजिस्ट्रेट अवतार सिंह के साथ सहारा मॉल पहुंची और मॉल के मेन गेट को सील कर दिया।

विज्ञापन


सीवेज वाटर का सही तरीके से ट्रीटमेंट न होने पर एचएसपीसीबी ने कई बार नोटिस दिया, जिसका संतोषजनक जवाब न मिलने व जांच में नमूनों के फेल पाए जाने पर एचएसपीसीबी की तरफ से यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


एचएसपीसीबी के गुरुग्राम के क्षेत्रीय अधिकारी (आरओ) कुलदीप सिंह ने बताया कि नवंबर 2018 में सहारा मॉल से सीवर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के सैंपल लिए गए थे, जो जांच में फेल गए थे। नोटिस पर मॉल प्रबंधन ने जवाब देते हुए सीवेज ट्रीटमेंट व्यवस्था को ठीक करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एचएसपीसीबी के द्वारा मॉल प्रबंधन से ढाई लाख रुपये की सुरक्षा धनराशि भी जमा कराई गई थी। बावजूद इसके सहारा मॉल प्रबंधन की तरफ से कोई सुधार नहीं किया गया। इसके बाद फरवरी, 2020 में दोबारा सैंपल लिया गया और जांच में वह भी फेल पाया गया। इसके बाद एचएसपीसीबी के उच्चाधिकारियों की तरफ से मॉल को सील करने का आदेश दिया गया। 

दो जिलों के आरओ रहे शामिल : 
इसी वर्ष फरवरी में सहारा मॉल से दोबारा सैंप लेने वाली टीम में दो जिलों के क्षेत्रीय अधिकारी भी शामिल थे। टीम में एचएसपीसीबी फरीदाबाद के क्षेत्रीय अधिकारी, अंबाला के क्षेत्रीय अधिकारी व अंबाला के ही असिस्टेंट एनवायरमेंटल इंजीनियर शामिल रहे। वहीं, मॉल को दोबारा खोलने के सवाल पर एचएसपीसीबी के अधिकारियों ने बताया कि सहारा मॉल की तरफ से प्लांट को ठीक कराने की जानकारी देने के बाद एचएसपीसीबी की टीम जांच करेगी, जिसके बाद टीम के संतुष्ट होने पर मॉल को खोल दिया जाएगा।


पर्यावरणीय मानकों के उल्लंघन पर सहारा मॉल को सील किया गया है। मॉल प्रबंधन को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का उचित मौका दिया गया लेकिन कोई वाटर ट्रीटमेंट में कोई सुधार न होने पर यह कार्रवाई की गई। लोगों को सलाह है कि पर्यावरणीय मानकों का पालन करें अन्यथा कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।- कुलदीप सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी गुरुग्राम (एचएसपीसीबी)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed