फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Haryana school board paper leaked, exam cancel

12वी का प्रश्नपत्र लीक, परीक्षा रद्द

Wed, 04 Mar 2015 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 04 Mar 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
Haryana school board paper leaked, exam cancel

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा बुधवार को रद्द हो गई। अंग्रेजी का प्रशभन पत्र लीक होने की वजह बोर्ड ने सभी जिले में परीक्षा रद्द कर दी। परीक्षा रद्द करने के बाद बोर्ड अब अलग से परीक्षा की तारीख घोषित करेगा। प्रशभन पत्र लीक होने के साथ ही बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठने लगे हैं।

विज्ञापन


परीक्षा को लेकर जिले के तमाम स्कूलों में तैयारियां पूरी थीं। बुधवार सुबह सिविल लाइन स्थित राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में बने बोर्ड के समन्वयक केंद्र से प्रशभन पत्र बांटे गए। परीक्षा के लिए छात्र भी दोपहर तक पहुंचने लगे थे। दो बजे परीक्षा केंद्र के अंदर परीक्षार्थी को प्रवेश कराया गया। इसके बाद छात्रों को उत्तर-पुस्तिका भी आवंटित कर दी गई।
विज्ञापन


तभी अचानक हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के मुख्यालय से गुड़गांव स्थित परीक्षा नियंत्रक केंद्र और जिला शिक्षा अधिकारी को परीक्षा रद्द होने की सूचना दी गई। इसके बाद आननफानन में परीक्षा रद्द करने की सूचना सभी स्कूलों के अधीक्षकों को दी गई। तत्काल सूचना पहुंचने के बाद नजदीकी स्कूलों में प्रशभन पत्र बांटने से पहले रोक दिया गया और छात्रों को परीक्षा रद्द होने की सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई परीक्षा केंद्रों पर सूचना पहुंचते-पहुंचते लेट होने की वजह से अंग्रेजी के प्रशभन पत्र की सील तोड़कर छात्रों को बांटी जा चुकी थी। परीक्षा रद्द होने की सूचना देकर छात्रों से प्रशभन पत्र और उत्तर-पुस्तिका दोनों वापस ले ली गई। परीक्षा की अगली तारीख को लेकर भी छात्रों को कोई सूचना नहीं दी गई। गुड़गांव स्थित परीक्षा अधीक्षक का कहना है कि अभी केवल परीक्षा रद्द होने की सूचना दी गई। अगली तारीख की कोई सूचना नहीं है।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के जनसंपर्क निदेशक मीनाक्षी शारदा का कहना है कि बोर्ड मुख्यालय की ओर से पेपर लीक होने की सूचना आई थी। जिसके बाद बोर्ड ने परीक्षा रद्द कर दी है। अगली तारीख परीक्षा खत्म बाद घोषित किए जाने की संभावना है।

परीक्षा रद्द होने से छात्र हुए मायूस
अचानक परीक्षा रद्द होने से छात्र मायूस हैं। छात्रों का कहना है कि अंग्रेजी परीक्षा हो जाने के बाद वो टेंशन फ्री हो जाते और आराम से होली का आनंद ले सकते थे। लेकिन परीक्षा नहीं होने की वजह से अब परीक्षा का टेंशन बरकरार रहेगा। होली का मजा भी फीका हो गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की छात्रा शिवांगी का कहना है अंग्रेजी के लिए बहुत तैयारी की थी। परीक्षा का प्रशभन पत्र लीक होने में हमारी क्या गलती है? इस पर बोर्ड को ध्यान देना चाहिए था। छात्रा नमिता का कहना है कि परीक्षा रद्द होने से परेशानी बढ़ गई है। अब अगली परीक्षा के साथ इसकी भी लगातार रिवीजन में रखना होगा। होली में भी घर वाले पढ़ाई करने को कहेंगे।


पेपर लीक होने पर उठे सवाल
परीक्षा में किसी तरह नकल न हो। इसके लिए बोर्ड ने इस बार विशेष इंतजाम करने का दावा किया था, लेकिन पेपर रद्द होने पर बोर्ड पर सवाल उठने लगे हैं। बता दें कि बोर्ड ने निजी स्कूलों के शिक्षकों पर नकल कराने का आरोप लगाते हुए शिक्षकों की ड्यूटी नहीं लगाई थी। हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ के प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने कहा कि पहला पेपर होने बच्चों को मानसिक और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। बुधवार को जो पेपर लीक हुआ है, उसके लिए कौन जिम्मेदार हैं। अब जब बोर्ड प्रशासन की लापरवाही के कारण जो पेपर लीक हुआ है, उसका जुर्माना किस पर लगाया जाएगा। बता दें कि बोर्ड ने परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर सभी छात्रों पर 100-100 रुपये जुर्माना लगाने का प्रावधान किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed