फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   haryana roadways worker protest in gurugram

गुरुग्राम: रोडवेज कर्मियों की हड़ताल का कहीं असर, कहीं बेअसर

Wed, 05 Sep 2018 09:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 05 Sep 2018 09:19 PM IST
विज्ञापन
haryana roadways worker protest in gurugram
roadways
हरियाणा रोडवेज ज्वाइंट एक्शन कमेटी की 16 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल के ऐलान का बुधवार को मिला-जुला असर दिखा। यूनियन कर्मचारियों की हड़ताल के बावजूद डिपो से सिटी बसें और लंबे रूट की बसें चलती रहीं। हालांकि बसों में परिचालक नहीं थे। 
विज्ञापन


सिटी बसों ने बिना परिचालक मुफ्त में यात्रियों को सफर करवाया। एहतियातन बसों में पुलिस जवानों को भेजा गया। वहीं दूसरी ओर यूनियन कर्मचारी डिपो के बाहर विरोध-प्रदर्शन करते रहे। वहीं कस्बा सोहना में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल विफल रही। 
विज्ञापन


रोडवेज कर्मी हड़ताल में शामिल नहीं हुए। सभी रूटों पर बसें नियमित रूप से चलीं। हड़ताल के कारण रेवाड़ी डिपो की केवल दो बसे ही सोहना बस स्टैंड पर पहुंचीं।  सोहना बस अड्डा इंचार्ज गणेशी लाल ने बताया कि सभी रूटों पर रोडवेज बसों का चलना लगातार जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्वाइंट एक्शन कमेटी के बैनर तले रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल का बसों पर कोई खासा असर नहीं दिखा। रोज की तरह रोडवेज डिपो से बसें चलती रहीं। बसों को बिना परिचालक ही शहर में चलाया गया। किसी यात्री से किराया नहीं लिया गया। हालांकि बसें तय समय पर नहीं चल सकीं।

इस कारण यात्रियों को थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद सिटी बसों के साथ लंबे रूट की चंडीगढ़, भिवानी, पलवल, कटरा, रेवाड़ी आदि जिलों के लिए बसें चलने लगी। रोडवेज यार्ड इंचार्ज राजबीर के अनुसार बुधवार को आम दिनों से ज्यादा किलोमीटर बसें चलीं। 

शाम तक सभी बसें सही तरीके से चलने लगी। हड़ताल के बावजूद भी डिपो से करीब 247 बसें दो शिफ्ट में निकलीं। दूसरी ओर जिला उपायुक्त विनय प्रताप सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त मुनीष शर्मा और पुलिस अधिकारी भी डिपो में बैठक करते रहे। 

एक दिन में करीब 10 लाख रुपये का घाटा...

रोडवेज अधिकारियों के अनुसार बुधवार को हड़ताल के कारण मुफ्त में बसें चलाने के बाद विभाग को करीब 10 लाख रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है। जबकि साधारण दिनों में विभाग को करीब 15 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होता है।

पुलिस पहरे में चली बसें...
इसी वर्ष रोडवेज में भर्ती हुए चालक कर्मचारियों ने यूनियन नेताओं की एक भी बात नहीं मानते हुए डिपो से सुबह 4:00 बजे जयपुर के लिए पहली बस निकाली। यूनियन नेताओं ने इसका विरोध किया लेकिन उनकी एक नहीं चली। उसके बाद डिपो के मुख्य गेट पर भारी पुलिसबल तैनात किया गया। नए भर्ती हुए चालकों ने सिटी बसों और लंबे रूट पर बसों को चलाया। रोडवेज की सभी बसों में एक पुलिस जवान सवार था।

नए भर्ती हुए 161 कर्मियों ने तोड़ी हड़ताल...
हाल ही में विभाग में भर्ती हुए रोडवेज कर्मचारियों में से करीब 161 चालक गुुरुग्राम डिपो में आए थे। यूनियन नेताओं ने हड़ताल के एक दिन पहले  उनसे उनका साथ देने की बात कही थी, लेकिन चालकों ने एक नहीं सुनी।

सिटी बसों की हुई चांदी 
रोडवेज की हड़ताल के कारण जीएमडीए की सिटी बस सेवा की चांदी हो गई। बुधवार को हड़ताल के चलते लंबी और छोटी दूरी की रोडवेज बसों की सर्विस पर पड़े असर के चलते गुरुगमन सेवा में पिछले तीन दिन के मुकाबले पीक आवर्स में ज्यादा यात्री नजर आए। डिपो मैनेजर के मुताबिक सुबह पीक आवर्स में बसें खचाखच भरकर निकलीं। 

शुरू में बसों को चलाने के लिए तीन-चार बसों को मुफ्त में चलाया गया था उसके बाद सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर आ गए। हड़ताल से यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होने दी।-गौरव अंतिल, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed