पलवल : साइको किलर ने एक ही इलाके में की 6 लोगों की हत्या, गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के पलवल में नए साल के पहले दिन एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां सोमवार रात एक सनकी व्यक्ति ने एक ही इलाके में 6 लोगों की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि इस साइको किलर ने इन 6 लोगों की हत्या रॉड मारकर की है। पुलिस ने आज सुबह ही इस साइको किलर को गिरफ्तार कर लिया है।
#Haryana: Six people murdered at separate locations in Palwal; one held for interrogation
विज्ञापन
— ANI (@ANI) January 2, 2018
पुलिस ने जानकारी दी है कि आरोपी शख्स का नाम नेत्रपाल है और यह मूलरूप से मछगर गांव का रहने वाला है। आजकल यह पलवल के ओमेक्स सिटी में रह रहा था।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने लगभग दो घंटे के अंदर पलवल के अलग-अलग क्षेत्रों में 6 हत्याओं को अंजाम दिया। इस सनकी किलर ने लोगों को लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। उसका यह रॉड बरामद कर लिया गया है।
इस वजह से रात में नहीं पकड़ पाई पुलिस
पुलिस अपनी शुरुआती जांच में आरोपी को मानसिक तौर पर अस्थिर मान रही है। इसने सबसे पहले पलवल अस्पताल में भर्ती एक महिला की हत्या की। इसके बाद इसने पलवल के आगरा रोड और मीनार गेट के बीच चार और हत्याएं कीं। इसके बाद सबसे आखिर में इसने एक सिक्योरिटी गार्ड की हत्या की।
शुरुआती कुछ हत्याओं के बाद पुलिस को सूचना मिली और पुलिस ने पूरे जिले में अलर्ट जारी कर दिया। जब तक यह हत्यारा पकड़ा नहीं गया पूरा शहर दहशत में था।
बता दें कि यह सभी हत्याएं इसने थाने से एक किलोमीटर के अंदर की लेकिन रात में धूंध बहुत होने से और इस शख्स के पैदल होने से इस वक्त पर पकड़ा नहीं जा सका।
नेत्रपाल को मंगलवार(2 जनवरी) तड़के पलवल के आदर्श नगर से गिरफ्तार किया गया। जब पुलिस इसे गिरफ्तार करने पहुंची तो इसने पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया। पुलिस पहले उसे सिविल अस्पताल लेकर गई और बाद में फरीदाबाद के अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने जानकारी दी है कि नेत्रपाल पहले आर्मी में कार्यरत था और आजकल वह राज्य के कृषि विभाग में नौकरी कर रहा है।