फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Haryana police will help unemployed to get job

बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के लिए पुलिस ने उठाया अनोखा कदम

Wed, 22 Jul 2015 01:32 PM IST
Updated Wed, 22 Jul 2015 01:32 PM IST
विज्ञापन
Haryana police will help unemployed to get job

अंग्रेजों के जमाने से चली आ रही पुलिस की छवि को सुधारने का प्रयास शुरू हो गया है। इसके तहत गुड़गांव के बाद अब ‘ऑपरेशन उड़ान’ को यहां भी शुरू करने की तैयारी हो रही है। इसके तहत बेरोजगार युवाओं को कोर्स करवाने के बाद पुलिस उन्हें नौकरी भी दिलवाएगी।

विज्ञापन


ताकि वे अपराध की ओर न जाकर अपने भविष्य को संवार सकें। इस पहल से आम जनता और पुलिस के बीच संबंध बेहतर होंगे। इससे अपराध रोकने में भी मदद मिलेगी।

पुलिस का मानना है कि अगर साधनहीन युवाओं को इस तरीके के कोर्स नहीं करवाए गए तो दो वक्त की रोटी के लिए अपराध करने की गतिविधियों में गुरेज नही करेंगे। पुलिसिंग कार्यों में आम लोगाें का सहयोग लेना जरूरी है।

विज्ञापन

मुफ्त में दी जाएगी बेरोजगारों को ट्रेनिंग

Haryana police will help unemployed to get job

ज्ञात हो कि ‘ऑपरेशन उड़ान’ की शुरुआत डीजीपी यशपाल सिंघल ने 12 जुलाई को गुड़गांव से की है। पुलिस ने स्कूल ऑफ स्किल डेवलपमेंट इन हॉस्पिटेलिटी के साथ करार किया है।

इसमें दो महीने का कोर्स नि:शुल्क करवाया जाएगा। कोर्स पूरा होने पर सरकारी मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। इसके बाद स्कूल में ही जॉब फेयर लगवाकर प्लेसमेंट दी जाएगी।

फरीदाबाद पुलिस इसकी शुरुआत दो महीने बाद करेगी। इसमें पुलिस थानेवार 60 युवाओं का चयन करेगी। इसमें जीवन जीने की कला, मेडिटेशन, नशा न करना और धनराशि के प्रंबधन आदि सिखाया जाएगा।

ऐसे किया जाएगा चयन

Haryana police will help unemployed to get job

युवाओं की उम्र 18 से 25 साल तक होनी चाहिए और 10वीं या उससे ज्यादा पढ़ा होना चाहिए। गुड़गांव पुलिस के इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि इस अभियान में उन युवाओं को भी शामिल किया जाएगा जिन्होंने धन के अभाव में कोई अपराध किया हो और जमानत पर रिहा हुआ हो। ऐसा इसलिए किया जाएगा, ताकि उसकी छवि को सुधारा जा सके।

इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को अपराध की ओर जाने से रोकना है। यह हरियाणा पुलिस का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इससे आम जनता के बीच पुलिस का चेहरा बदलेगा। अंग्रेजों के जमाने वाला खौफ खत्म होगा। अभी इस प्रोजेक्ट को गुड़गांव में शुरू किया गया है। इसके बाद फरीदाबाद में शुरू किया जाएगा। -ममता सिंह, आईजी, रेवाड़ी रेंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed