फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   haryana palwal Minor girl kidnapped and gang sexual assault

शर्मनाक: नाबालिग छात्रा का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म, बनाई अश्लील वीडियो, गांव में आते-जाते थे आरोपी

Tue, 15 Mar 2022 05:42 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 15 Mar 2022 05:42 PM IST
सार

जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। दो आरोपियों प्रवीण एवं अभिषेक की तलाश की जा रही है। दो अन्य आरोपी कौन हैं इस बारे में भी पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
haryana palwal Minor girl kidnapped and gang sexual assault
पलवल के हथीन थाना क्षेत्र में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पलवल के हथीन थाना क्षेत्र के एक गांव से दसवीं कक्षा की छात्रा का अपहरण कर चार आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले को दबाने के लिए अश्लील वीडियो बनाकर पीड़िता को धमकाया। हथीन थाना पुलिस ने पीड़िता के पिता के बयान पर पॉक्सो अधिनियम, अपहरण समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जांच अधिकारी वनीत ने बताया कि पीड़िता के पिता ने मामला दर्ज कराया है। जिसमें बताया है कि उनकी दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी को गांव गांगोली थाना रोजका मेव जिला नूँह निवासी प्रवीण एवं अभिषेक 16 फरवरी को कार में बहला फुसलाकर कर ले गए। इन आरोपियों ने पीड़िता को नशीला पदार्थ पिलाया। इनके साथ दो अन्य लोग भी थे। इन चारों ने पीड़िता को अज्ञात जगह पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। अश्लील फोटो व वीडियो भी बनाया।
विज्ञापन


आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि यदि किसी को घटना के बारे में बताया तो जान से मार देंगे। इसके बाद आरोपी पीड़िता को उसके गांव में वापस छोड़ गए। घटना के बाद पीड़िता को गहरा सदमा लगा। पीड़िता की स्थिति देखकर घरवालों ने उसकी मनोस्थिति जानने का प्रयास किया। इसके बाद पीड़िता ने उन्हें घटना की पूरी जानकारी दी। जिसे सुनकर घरवालों के होश उड़ गए। इसके बाद परिजन पीड़िता को हथीन थाना ले गए। जहां पीड़िता ने पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी सवारी भरने आते थे पीड़िता के गांव
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी टैक्सी चलाते हैं। पीड़िता के गांव में इन आरोपियों का टैक्सी चलाने के चलते आना जाना था। धार्मिक स्थलों के लिए उक्त आरोपी संबंधित गांव से टैक्सी भरकर ले जाते रहें हैं। जिन दो आरोपियों को नामजद किया गया है, वे शादीशुदा हैं। सामूहिक दुष्कर्म किस स्थान पर ले जाकर किया गया यह अभी पता नही चल पाया है। 

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म: आरोपी ने दोस्ती कर महिला को बनाया शिकार, वीडियो किया वायरल

haryana palwal Minor girl kidnapped and gang sexual assault
पलवल में महिला से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

पलवल में महिला को घर में अकेला पाकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार दुष्कर्म किया। महिला ने मना किया तो उसकी वीडियो वायरल कर दी। महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। 

जांच अधिकारी अनीता के अनुसार एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनके गांव में एक जनसेवा संपर्क केंद्र खुला हुआ है, जिस पर वह सिलेंडर लेने के लिए गई थी। उसी दौरान उसकी मुलाकात हर्ष उर्फ सोनू से हो गई। हर्ष ने उसे सिलेंडर दिलाने में मदद की। उसके बाद हर्ष का उसके घर आना-जाना हो गया। एक दिन हर्ष उसके घर में घुस आया और दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। 

आरोपी ने उसे धमकी दी है कि यदि किसी को बताया तो वह वीडियो वायरल कर देगा। बीती 18 फरवरी को आरोपी ने फोन कर पलवल बुलाया और होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। 25 फरवरी को दोबारा फोन आया तो उसने आने से मना कर दिया। आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल कर दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed