{"_id":"91d89cda0f29f2ad8268dda54e658c64","slug":"haryana-is-ready-for-double-dhamal-in-boxing","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः अब बॉक्सिंग में होगा डबल धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः अब बॉक्सिंग में होगा डबल धमाल
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 25 Dec 2013 01:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेट बॉक्सिंग में पदक जीतने पर बॉक्सर को अब दोगुना इनाम दिया जाएगा। पदक विजेता को पहले 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाता था। जिसे बढ़ाकर अब 21 हजार रुपये कर दिया गया है। ताकि बॉक्सरों का मनोबल बढ़े।
विज्ञापन
हरियाणा बॉक्सिंग फेडरेशन के सचिव राकेश ठकरान ने बताया कि स्टेट स्तर पर पदक जीतने पर भी खिलाड़ी को आर्थिक परेशानी बनी रहती थी। जिसका मुख्य कारण इनामी राशि का कम होना भी था। अब उन्हें पहले से दोगुनी राशि इनाम के रूप में दी जाएगी।
विज्ञापन
स्टेट स्तर पर पदक जीतने वाले को फेडरेशन विशेष कोचिंग भी दिलवाएगा। ठकरान के अनुसार एसोसिएशन की लापरवाही से बॉक्सरों का नुकसान हुआ। पिछले दो साल से जिले में कोई भी बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित नहीं हुई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इसलिए पहली वाली एसोसिएशन को रद्द करके पूर्व अंतरराष्ट्रीय बॉक्सरों को जगह दी गई है। जिसमें बॉक्सर राजीव गोदारा को सचिव पद की कमान सौंपी गई है। वहीं पूर्व बॉक्सर सूरज छिकारा को प्रधान बनाया गया है।
जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव राजीव गोदारा ने बताया कि हर साल जिला स्तर पर बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाएगा। ताकि प्रतिभावान बॉक्सर स्टेट बॉक्सिंग में पदक जीतकर इनामी राशि के हकदार बन सकें।