फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   haryana industry minister vipul goel meets junaid family

आठ दिन बाद जुनैद के परिवार से मिलने पहुंचे उद्योग मंत्री

Sat, 01 Jul 2017 02:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 01 Jul 2017 02:52 PM IST
विज्ञापन
 haryana industry minister vipul goel meets junaid family
पीड़ित परिवार से जानकारी लेते विपुल गोयल।

जुनैद हत्याकांड के आठ दिन बाद हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। इस मामले को लेकर सियासी पारा गर्म होने के बाद लगातार सवाल उठाया जा रहा था कि हरियाणा सरकार का कोई प्रतिनिधि खंदावली गांव नहीं पहुंचा। शुक्रवार को उद्योग मंत्री ने जुनैद के परिजनों से मुलाकात की। उद्योग मंत्री के साथ पृथला विधायक टेकचंद शर्मा व भाजपा के जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


22 जून की शाम हुए इस हत्याकांड के बाद लगातार सरकार विपक्ष के निशाने पर है। माकपा, कांग्रेस, इनेलो और आम आदमी पार्टी के अलावा पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे तमाम संगठनों के प्रतिनिधि सवाल उठा रहे थे कि केंद्र व राज्य की सरकार में तीन मंत्री जिले का प्रतिनिधित्व करते हैं लेकिन किसी ने घटना के बाद खंदावली गांव आने की जरूरत नहीं समझी।
विज्ञापन


 हालांकि, शुक्रवार को उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने जुनैद के परिजनों से मिलने के बाद उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। गोयल ने कहा कि हरियाणा का भाईचारा और सांप्रदायिक सद्भाव ही यहां की जीवन पद्धति और संस्कृति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 haryana industry minister vipul goel meets junaid family
खंदावली गांव में जुनेद हत्या मामले को लेकर परिजनों से मिलने पहुचे उद्योग मंत्री विपुल गोयल के साथ विधायक टेकचंद शर्मा - फोटो : अमर उजाला

इसे हर हाल में कायम रखा जाएगा। जुनैद की हत्या को दुखद बताते हुए उन्होंने कहा कि राजकीय रेलवे पुलिस और हरियाणा पुलिस इस मामले में उचित दिशा में कार्रवाई कर रही है। मृतक के परिजनों ने इस मौके पर उद्योग मंत्री से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। 

गोयल ने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने खुद इस मामले में संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए और कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

जुनैद के पिता जलालुद्दीन ने पुलिस कार्रवाई पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि उनके गांव और आसपास के क्षेत्र में पहले इस तरह की कोई घटना नहीं हुई और सभी धर्म के लोगों का इस दुख की घड़ी में उनको साथ मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed