{"_id":"596b974f4f1c1b734f8b45ad","slug":"haryana-haj-committee-chairman-attacked-aurangzeb-broke-the-glass-window","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा हज कमेटी के चेयरमैन पर हमला, गाड़ी का शीशा तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा हज कमेटी के चेयरमैन पर हमला, गाड़ी का शीशा तोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
हज कमेटी के चेयरमैन, औरंगजेब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में सत्ताधारी भाजपा के कई विधायकों पर हमला होने के बाद भी ये घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को हरियाणा हज कमेटी के चेयरमैन औरंगजेब पर भी पिनगवां में हमला किया गया। जिसमें उनसे खूब बदतमीजी की गई तथा उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया गया।
हैरान करने वाली बात यह रही कि चेयरमैन के गनमैन व वहां तैनात होमगार्ड़ के जवान सारी घटना को मूकदर्शक बनकर देखते रहे, लेकिन कुछ नहीं कहा। घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी किसी पर कार्यवाई तो दूर मुकदमा तक दर्ज न होना कई सवाल खड़े करता है।
साथ ही एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए है कि जब प्रदेश में सत्ताधारी पार्टी के विधायक व प्रदेश स्तर के चेयरमैन ही सुरक्षित नहीं है तो आमजन की सुरक्षा की गारंटी कौन देगा। मेवात के बीसरू गांव निवासी औरंगजेब हरियाणा हज कमेटी के चेयरमैन है। शनिवार को वे एक कार्यक्त्रस्म में शरीक होने फिरोजपुर झिरका जा रहे थे।
विज्ञापन
नूंह रेस्ट हाऊस में पत्रकारवार्ता में अपनी आपबीती बताते हुए औरंगजेब ने बताया कि जब वे पिनगवां में मंड़ी वाले चौराहे पर पहुंचे तो वहां झिमरावट निवासी एक व्यक्ति उनकी गाड़ी के सामने आ गया और गालियां देने लगा। आरोप है कि उस व्यक्ति ने औरंगजेब को आरएसएस और बीजेपी का एजेंट बताते हुए खूब गालियां दी तथा भाजपा मुर्दाबाद और कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाते हुए उस पर टूट पड़ा।
अचानक हमलावर ने उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया तो चेयरमैन गाड़ी से नीचे उतरे और उसे धमकाने लगे। इतने पर ही वहां मौजूद भीड़ में से करीब 20-25 लोगों ने औरंगजेब को खूब भला-बुरा कहा। कहा कि वह भाजपा और आरएसएस का एजेंट है और मुसलमान नहीं हो सकता। दो साल की बात है फिर तो ऐसे एजेंटों को मेवात में जिंदा जलाया जाएगा।
भीड़ को उग्र होते देख औरंगजेब ने वहां से निकलने में भलाई समझी। उन्होंने पुलिस को लिखित में शिकायत दी। जिस पर खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। पहले भी हो चुके है हमलेऱ् यहां बता दें कि औरंगजेब पिछले 25 वर्षों से मेवात में भाजपा का झंड़ा उठाए हुए हैं।
एक बार वे भाजपा की टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके है। साथ ही वे किसी भी गलत बात पर मुसलमानों का खुलेआम विरोध करते है। इन सबके चलते मेवात में उन्हें मुसलमानों द्वारा खूब गालियां दी जाती है। शनिवार से पहले भी कई बार उनपर इस प्रकार के हमले हो चुके है। लेकिन औरंगजेब ने कहा कि उनके डीएनए में आरएसएस और भाजपा शामिल है, इसलिए वे ऐसी ताकतों से डरने वाले नहीं है।
हिंदू गनमैन मिलेऱ् औरंगजेब ने रविवार को एसपी के रीडऱ से मांग की कि उनके पास जो गनमैन है वह मेव है, उसे शक है कि वह उसे दिनदहाड़े पिटवा सकता है। इसलिए उसे एक हिंदू गनमैन दिया जाए, जो भाजपा व आरएसएस की विचारधारा का हो। वहीं पुलिस की कार्यवाई को लेकर वे मुख्यमंत्री व प्रदेशाध्यक्ष से बात करेंगे कि आखिर 24 घंटे तक भी मुकदमा दर्ज क्यों नहीं किया गया।
वहीं पिनगवां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन ने बताया कि इस मामले में अभी जांच चल रही है, मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। जिसके खिलाफ शिकायत दी गई है, वह पागल हैं।