फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   haryana government will expanse 9 lakes on martyrs parks

शहीदों के नाम पर बने पार्क पर खर्च होंगे लाखों रुपये

Thu, 12 Nov 2015 05:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 12 Nov 2015 05:27 PM IST
विज्ञापन

शहर के गुड़गांव-अलवर मार्ग पर बने नवाब शमशुदीन पार्क के दिन अब बहुरने वाले हैं। इसके लिए स्थानीय नगर पालिका प्रशासन ने 8 लाख 80 हजार रूपये की राशि मंजूर कर इस पार्क का दौबारा से सौंदर्यीकरण कराने की योजना बनाई है।

विज्ञापन


पार्क को विकसित करने की योजना को सिरे चढ़ाने के लिए प्रशासन ने इसका ठेका गत दिनों छोड़ दिया है। अब जल्द ही शहरवासियों को सैर सपाटे व घूमने के लिए फिर से पार्क मिल जाएगा।
विज्ञापन


फिरोजपुर झिरका रियासत के शासक रहे अमर शहीद नवाब शमशुदीन की याद में इस पार्क को करीब 25 साल पहले बनाया गया था। लेकिन स्थानीय प्रशासन की उपेक्षा के चलते यह पार्क पिछले कई सालों से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इसको लेकर क्षेत्र के लोगों ने कई बार समय-समय पर इसे विकसित कराने को लेकर आवाज उठाई लेकिन इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा था।

लेकिन अब स्थानीय नगर पालिका प्रशासन ने इसकी सुध लेते हुए इसके लिए आठ लाख 80 हजार रूपये की राशि मंजूर कर इसका दौबारा से सौंदर्यीकरण कराने की योजना तैयार की है।

नगर पालिका प्रशासन की योजना के मुताबिक इस पार्क की चार दिवारी की मरमत, स्ट्रीट लाइट, झूला तथा कई किस्मों के आकृषक पेड़ पौधों के अलावा कई किस्मों के फूलों के साथ ही इसमें हरी भरी घास लगाई जाएगी।


इसके अलावा इसमें मौजूद हॉल की दशा सुधारने सहित कई काम होने हैं। नगर पालिका के एमई लखमी चंद ने बताया कि नवाबों के नाम पर बने शमशुदीन पार्क की दशा सुधारने के लिए नपा प्रशासन द्वारा सरकार के सहयोग से आठ लाख 80 हजार रूपये की राशि मंजूर की गई है।

इस राशि से पार्क का सौंदर्यीकरण किया जाना है। जल्द ही इसपर काम शुरु हो जाएगा और इस पार्क को विकसित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed