फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   haryana government ready to construct link road

अब कम हो जाएगी नोएडा और फरीदाबाद की दूरी

Sat, 26 Apr 2014 04:15 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 26 Apr 2014 04:15 PM IST
विज्ञापन
haryana government ready to construct link road

नोएडा में यमुना नदी पर प्रस्तावित दोनों पुलों के सामने फरीदाबाद एरिया में संपर्क मार्ग बनाने पर हरियाणा सरकार राजी हो गई है।

विज्ञापन


हरियाणा की राज्यस्तरीय कमेटी ने नोएडा प्राधिकरण से भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। दरअसल एफएनजी रोड के जरिये नोएडा व गाजियाबाद से फरीदाबाद को जोड़ने के लिए नोएडा के सेक्टर 150 और 168 के सामने यमुना नदी पर पुल बनाने की योजना है।

प्राधिकरण इन दो पुलों की कागजी प्रक्रिया पूरी करने में जुटा है। दोनों पुलों के बनाने में करीब 1200 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। यह खर्च नोएडा प्राधिकरण वहन करेगा।
विज्ञापन


इसकी डिजाइन रिपोर्ट तैयार हो चुकी है। चुनाव बाद इसका टेंडर जारी होगा। काम पूरा होने में करीब तीन साल लगेंगे।
इन दोनों पुलों का लाभ तब होगा। जबकि यमुना के दो पुलों के सामने फरीदाबाद एरिया में भी सड़क समय से बन सके।

यह भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलरों के लिए 'भूतनाथ' बन रहे बदमाश
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे ध्यान में रखते हुए नोएडा प्राधिकरण ने दोनों पुलों और एफएनजी के सामने सड़क का अलाइनमेंट बनाकर हरियाणा सरकार को करीब दो माह पहले भेजा था।

प्राधिकरण को जानकारी मिली है कि हरियाणा सरकार की राज्यस्तरीय कमेटी ने नोएडा प्राधिकरण के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। हरियाणा सरकार सभी औपचारिकताओं को समय से पूरा कर रोड का निर्माण करवा सकेगी।

उधर ओखला के समानांतर यमुना पर प्रस्तावित पुल का निर्माण शुरू करने की टेंडर प्रक्रिया आदर्श आचार संहिता हटने के बाद फिर से शुरू होगी।

हालांकि चुनाव से पहले भी इसका टेंडर निकाला गया था, मगर दो ही कंपनी इसके लिए आगे आई थीं। इस वजह से काम शुरू नहीं हो सका।

करीब 143 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल का काम शुरू होने के बाद पूरा होने में दो साल लगेंगे। इसके बनने के बाद नोएडा से दिल्ली जाने वाले वाहन इस पुल का इस्तेमाल करेंगे, जबकि दिल्ली से नोएडा आने वाले मौजूदा पुल से आ सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed