फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   haryana government orders closure of all schools in state till 30 november after many districts students get covid 19 positive from schools

गुरुग्राम-फरीदाबाद में 30 नवंबर तक बंद हुए सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल, जारी हुआ आदेश

Fri, 20 Nov 2020 04:39 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 20 Nov 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
haryana government orders closure of all schools in state till 30 november after many districts students get covid 19 positive from schools
कोरोना काल - फोटो : amar ujala

रेवाड़ी, झज्जर और हिसार के स्कूलों में बच्चों तक फैले कोरोना संक्रमण के बाद हरियाणा सरकार ने स्कूलों को बंद करने का फैसला ले लिया है। कोविड-19 के संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर एवं छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अब सरकारी और निजी स्कूल 30 नवंबर तक बंद रखे जाएंगे।

विज्ञापन


इस दौरान सभी स्कूल परिसरों को संक्रमण मुक्त करने के लिए सैनिटाइजेशन का कार्य किया जाएगा। यदि आदेशों के बावजूद स्कूल को खोला जाता है या किसी अन्य नियम का उल्लंघन किया जाता है तो स्कूल मुखिया तथा प्रबंधक जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने शुक्रवार दोपहर यह आदेश जारी कर दिए। जिसके बाद से सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया। हालांकि अभी तक आदेश 30 नवंबर तक के लिए ही जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि हरियाणा सरकार द्वारा बोर्ड की परीक्षाओं को देखते हुए छात्रों को स्कूल आने के आदेश दिए गए थे। शुरुआत में जहां छात्र सिर्फ परामर्श के लिए पहुंच रहे थे। वहीं अभिभावकों की सहमति पर स्कूलों में नियमित कक्षाएं 2 नवंबर से शुरू की गई।

2 नवंबर के बाद से जिले में दो हजार से ज्यादा की संख्या में छात्र स्कूलों में उपस्थित हो रहे थे। हालांकि अभी तक जिले में छात्रों के भीतर कोरोना संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया था। वहीं बहुत से स्कूलों में शिक्षकों के बीच कोरोना का फैलाव होने का आकड़ा बढ़ा था। गुरुवार को भी जिले में चार शिक्षिकाएं संक्रमित मिलींं।

जांच की मांग कर रहे थे शिक्षक संगठन

हरियाणा अध्यापक शिक्षक संगठन और हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन द्वारा बार-बार शिक्षकों और छात्रों के कोरोना की मांग की जा रही थी। शिक्षक संगठनों का मानना था कि स्कूलों में छात्रों के बीच सामाजिक दूरी बनाए रखना संभव नहीं है।

हालांकि शिक्षा निदेशालय द्वारा हर रोज छात्रों की तापमान की जांच के बाद ही छात्रों को स्कूल में प्रवेश दिया जा रहा था। वही गुरुवार को छात्रों के तापमान के संबंध में स्वास्थ्य विभाग को सूचित करने के आदेश भी जारी किए गए थे। सामाजिक दूरी का पालन की जांच करने के लिए जिला शिक्षा विभाग द्वारा कमेटियों का गठन किया गया था।

शिक्षा निदेशालय के आदेशानुसार अब स्कूलों को 30 नवंबर तक बंद रखा गया है। 30 नवंबर तक सभी स्कूलों में सैनिटाइजेशन का कार्य किया जाएगा। इस संबंध में सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। निदेशालय के अगले आदेशों के बाद ही स्कूलों को खोला जाएगा।- इंदु बोकन, जिला शिक्षा अधिकारी, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed