फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Haryana goverment empliments new rool in gurgaon from new year

...तो साल के साथ बदल जाएगा गुड़गांव!

Sat, 28 Dec 2013 11:23 AM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 28 Dec 2013 11:23 AM IST
विज्ञापन
Haryana goverment empliments new rool in gurgaon from new year

एक जनवरी, 2014 से कई ऐसे फैसले लागू होने के आसार हैं, जिससे गुड़गांव के लाखों लोगों की जिंदगी बदल जाएगी।

विज्ञापन


बिजली, पानी और प्रॉपर्टी टैक्स अदा न करने वालों के लिए मुसीबत आएगी। छात्राओं, नौकरी करने वालों व गरीबों के लिए नया साल काफी फायदेमंद होगा।


गरीबों को मिलेगा मुफ्त इलाज
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर से गोहाना रैली में किए गए ऐलान के मुताबिक एक जनवरी से सामान्य अस्पताल में उपचार मुफ्त हो जाएगा। गरीबाें को किसी तरह का शुल्क अदा नहीं करना पड़ेगा। उपचार के लिए यूनिक आईडी भी दी जाएगी।

बसों में छात्राओं का फ्री सफर
स्कूल और कॉलेज की छात्राओं का एक जनवरी से बसों में सफर करना बिल्कुल नि:शुल्क हो जाएगा। अब तक और को तीन माह के बस पास बनवाने पड़ते थे। छात्राएं अपना पहचान पत्र दिखाकर हरियाणा रोडवेज की बस में यात्रा कर सकेंगी, जिसके लिए किसी तरह का किराया नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन


बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा
प्रदेश के सबसे महंगे शहर में काम करने वालों को अब एक जनवरी से बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा। एक जनवरी से न्यूनतम वेतन 8,100 रुपये हो जाएगा। जनवरी में किए गए काम के बदले फरवरी के पहले सप्ताह में 4,700 रुपये की बजाय 8,100 रुपये मिलेंगे। यह सभी सरकारी व निजी संस्थानों में लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक हजार रुपये पेंशन
बुढ़ापा, विधवा और विकलांग पेंशन के लिए अब 550 व 750 रुपये की बजाय एक समान एक हजार रुपये मिलेंगे। एक जनवरी से नई पेंशन शुरू हो जाएगी। फरवरी में हर एक बुजुर्ग को एक-एक हजार रुपये का नोट मिलेगा। जिले में करीब 30 हजार से अधिक लोग पेंशन हासिल कर रहे हैं।

बिजली चोरों पर भारी जुर्माना
बिजली चोरों पर शिकंजा कसने के लिए बिजली निगम की ओर से विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें अलग-अलग स्थानों पर छापामारी की जाएगी। चोरी करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। जुर्माना अदा न करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी।

बिना मीटर पर दोगुना बिल
प्रशासन की ओर से लिए गए फैसले के अनुसार, पेयजल कनेक्शन पर मीटर लेने का समय 31 दिसंबर को पूरा हो जाएगा। जनवरी से बिना मीटर वाले कनेक्शन धारकों से दोगुना बिल वसूला जाएगा। इसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारी की जा रही है।


बिना पंजीकरण वाले ऑटो जब्त
ऑटो चालकों को एक जनवरी से सख्ती का सामना करना होगा। बिना पंजीकरण वाले ऑटो जब्त किए जाएंगे। पुलिस की ओर से वैरिफिकेशन हासिल कर चुके चालकों को ही ऑटो चलाने का मौका मिलेगा। वाहनों का फिटनेस टेस्ट भी अनिवार्य कर दिया गया है। ऑटो पर मीटर भी लगाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed