{"_id":"5d4588de8ebc3e6d035435f2","slug":"haryana-fifteen-feet-pit-built-on-road-in-gurugram","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में बारिश से 15 फीट तक धंसी सड़क, देखिए ईंटों से भरे ट्रक का हुआ कैसा हाल?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में बारिश से 15 फीट तक धंसी सड़क, देखिए ईंटों से भरे ट्रक का हुआ कैसा हाल?
Sun, 04 Aug 2019 12:13 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 04 Aug 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
सड़क में धंसा ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम में शुक्रवार को आई तेज बारिश के कारण शहर के विकास कार्य भूकंप की तरह ढहते नजर आए। शुक्रवार रात को गुरुग्राम से बसई की ओर जाने वाली मुख्य सड़क धंस गई। इस कारण सड़क पर करीब दस फीट गहरा गड्डा हो गया।
ट्रैफिक पुलिस ने सड़क को एक तरफ से बंद कर दिया। वहीं दूसरी ओर जीएमडीए, जन स्वास्थ्य विभाग और निगम अधिकारी अपने-अपने दायरे को लेकर पूरा दिन उलझे रहे। आखिर में नगर निगम की ओर से नाला और सड़क को दुरूस्त करने का कार्य शुरू किया गया।
जानकारी के अनुसार, देर रात को बसई रोड से एक ट्रक, जिसमें करीब दस हजार ईंटें भरी हुईं थी, जो बसई की ओर से जा रहा था। ऑटो मार्केट के पास पहुंचते ही ट्रक के पिछले दोनों टायर सड़क में धंस गए।
विज्ञापन
इस वजह से सड़क पर करीब दस फीट गहरा गड्ढा हो गया। निगम अधिकारियों के अनुसार, बसई रोड पर बरसाती नाले की मुख्य लाइन जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से डाली गई थी, जबकि सड़क गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण(जीएमडीए) के दायरे में आती है।

Trending Videos
देर रात की घटना होने के बाद भी शनिवार को तीनों विभाग के अधिकारी अपने-अपने दायरे को लेकर उलझे रहे। आखिर में जन स्वास्थ्य विभाग और जीएमडीए ने अपना पल्ला झाड़ लिया।
ऐसे में लोगों को परेशानी को देखते हुए नगर निगम के मुख्य अभियंता एनडी वशिष्ठ ने इसे दुरुस्त करने की जिम्मेदारी ली और कार्यकारी अभियंता राव भोपाल सिंह को इसे दुरूस्त करने को कहा। एसडीओ नरेंद्र पंवार ने बताया कि सड़क दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया है।
बरसाती नाले की लाइन जन स्वास्थ्य विभाग की है जबकि सड़क जीमएडीए के अंदर आती है। लोगों की परेशानियों को देखते हुए नगर निगम की ओर से बरसाती नाले को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया है।
-एनडी वशिष्ठ, मुख्य अभियंता-1, नगर निगम, गुरुग्राम।