{"_id":"67050141a113b03b6f00b87d","slug":"haryana-election-result-arvind-kejriwal-biggest-lesson-from-haryana-is-never-be-overconfident-in-elections-2024-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana Election Result: 'अति आत्मविश्वास ठीक नहीं...', हरियाणा में कांग्रेस की हार पर केजरीवाल ने कसा तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Election Result: 'अति आत्मविश्वास ठीक नहीं...', हरियाणा में कांग्रेस की हार पर केजरीवाल ने कसा तंज
Tue, 08 Oct 2024 03:36 PM IST
शाहरुख खान
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 08 Oct 2024 03:36 PM IST
सार
केजरीवाल ने हरियाणा में परिणाम पर कहा कि चुनावों में कभी अधिक आत्मविश्वासी नहीं होना चाहिए। किसी भी चुनाव को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। हर चुनाव और हर सीट पर चुनाव जीतना कठिन होता है।
विज्ञापन
केजरीवाल
- फोटो : X / @ArvindKejriwal
विस्तार
हरियाणा में शुरुआती रुझानों में भाजपा की बढ़त और कांग्रेस की हार पर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों का "सबसे बड़ा सबक" यह है कि चुनावों में कभी भी "अति आत्मविश्वासी" नहीं होना चाहिए।
भाजपा हरियाणा में आसान जीत की ओर बढ़ रही है। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों में से 50 सीटों पर आगे चल रही है। कई सीटों पर नतीजे भी आ गए हैं। अरविंद केजरीवाल का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब हरियाणा में भाजपा स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाती दिखाई दे रही है।
केजरीवाल ने आप नगर निगम पार्षदों की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देखते हैं हरियाणा में परिणाम क्या आते हैं। इसका सबसे बड़ा सबक यह है कि चुनावों में कभी अधिक आत्मविश्वासी नहीं होना चाहिए। किसी भी चुनाव को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। हर चुनाव और हर सीट पर चुनाव जीतना कठिन होता है।
विज्ञापन
हरियाणा में कांग्रेस के साथ चुनाव से पहले गठबंधन करने में आप नाकाम रही थी, क्योंकि सीटों की संख्या को लेकर दोनों दलों में मतभेद था। कांग्रेस की ओर से नौ सीटें दिए जाने की मांग ठुकराने के बाद आप ने हरियाणा की कुल 90 सीटों में से 89 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ा।

आप उम्मीदवार लगभग सभी सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के अपने प्रतिद्वंद्वियों से पीछे हैं। केजरीवाल ने इससे पहले हरियाणा में चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि आप के समर्थन के बिना राज्य में कोई सरकार नहीं बनेगी।
उन्होंने पार्टी पार्षदों से अगले साल फरवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए कड़ी मेहनत करने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आपकी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होगी। हम चुनाव जीतेंगे, बशर्ते आप सुनिश्चित करें कि आपके क्षेत्रों से कूड़े का उचित संग्रह और निपटान हो, जो कि एक बहुत ही बुनियादी बात है।"