फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Haryana cows will get unique identity number

देश में पहली बार, गायों का भी बनेगा आधार कार्ड

Mon, 16 Mar 2015 12:58 PM IST
Updated Mon, 16 Mar 2015 12:58 PM IST
विज्ञापन
Haryana cows will get unique identity number

हरियाणा में देसी गायों की पहचान के लिए आधार कार्ड बनेगा। देश में हरियाणा पहला प्रदेश है, जहां यह कदम उठाया गया है। गायों की पहचान के लिए 12 अंकों का यूनिक आईडी नंबर दिया जाएगा।

विज्ञापन


इससे गायों के गले में बतौर टैग लगाना होगा। गायों के मालिक को उससे संबंधित बुकलेट दी जाएगी। इस बात की जानकारी हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के परियोजना समन्वयक डॉ. एनके खुराना ने एग्री लीडरशिप समिट के तीसरे और आखिरी दिन रविवार को आयोजित सेमिनार में दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अच्छी नस्ल के देशी पशुओं को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने कामधेनू अवार्ड के तहत प्रति नस्ल पांच लाख रुपये देने की योजना बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गायों को बढ़ावा देने के लिए पुरस्कार से नवाजा जाएगा

Haryana cows will get unique identity number

देसी गायों को बढ़ावा देने वाले दस प्रगतिशील किसानों को गोपाल रत्न पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इसके तहत एक लाख रुपये की राशि प्रति किसान दी जाएगी।

देसी नस्ल की सबसे बढ़िया गाय पालने वाली गऊशाला को भी पांच लाख रुपये प्रति वर्ष इनाम दिया जाएगा। देसी गायों की पहली बार दूध उत्पादन प्रतियोगिता होने जा रही है।

इसमें जिला स्तर पर पहला इनाम दस हजार रुपये, मंडल स्तर पर पहला 51 हजार रुपये तथा राज्य स्तर पर पहला इनाम पाने वाले को एक लाख 21 हजार रुपये दिया जाएगा।

‘गौ संवर्धन तथा ए-2 दूध की खासियत’ पर सेमिनार
सेमिनार में देसी गायों के दूध की खूबियों के बारे में लोगों को बताया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि विदेशी नस्ल में ए-1 होता है, जबकि देसी नस्लों में ए-2 होता है, जो ज्यादा फायदेमंद है। यह बच्चों के दिमाग को तेज करता है और दिमाग से संबंधित बीमारियों से बचाता है। इंटीग्रेटेड डेयरी फार्मिंग पर आयोजित सेमिनार में डेयरी फार्मिंग के तरीके बताए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed