फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Haryana colleges to open from 16 november students to attend in odd even format

ऑड ईवन के क्रम में कॉलेज आएंगे छात्र, 16 नवंबर से कक्षाएं होंगी शुरू

Fri, 13 Nov 2020 05:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 13 Nov 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
Haryana colleges to open from 16 november students to attend in odd even format
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

दिवाली के तुरंत बाद हरियाणा 16 नवंबर से कॉलेजों में कक्षाएं शुरू होंगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने जहां रोस्टर में छात्रों को कॉलेजों में बुलाने की अनुमति दी थी। वहीं अब छात्र ऑड ईवन के क्रम में पहुंचेंगे। इसके लिए कॉलेजों द्वारा तैयारी कर ली गई है।

विज्ञापन


कॉलेजों में नए सत्र के तहत दाखिला ले चुके छात्रों को रॉल नंबर के अनुसार ऑड ईवन में विभाजित किया जाएगा। पहले तीन दिन तक ऑड नंबर के छात्र ही कॉलेज आ सकेंगे वहीं अगले तीन दिन ईवन नंबर के छात्र आएंगे।
विज्ञापन


राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-14 के प्राचार्य आरके गर्ग ने बताया कि छात्रों की सूची बना ली गई है। सभी छात्रों से ऑनलाइन-ऑफलाइन कक्षाएं लगाने के संबंध में सहमति मांगी गई है। जो भी छात्र ऑफलाइन कक्षाएं लगाने पर सहमत हैं सिर्फ उन्हीं छात्रों को ऑड ईवन ग्रुप में बांटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन घंटे की जगह हर दिन 6 घंटे की कक्षाएं जारी रहेगी। ऑनलाइन कक्षाओं का विकल्प चुनने वाले छात्रों के लिए कक्षाओं से लेक्चर का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी।

थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। हालांकि सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुए असेम्बली आयोजित नहीं की जाएगी। छात्रों को उनके कॉलेज के बारे में जानकारी ऑनलाइन माध्यम से ही दी जाएगी।


आज चौथी मेरिट के तहत दाखिलों का अंतिम दिन
गुरुग्राम के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिलों के लिए चौथी मेरिट सूची जारी हो चुकी है। मेरिट में आवंटित हुई सीटों के तहत दाखिला लेने के लिए छात्रों के पास शुक्रवार तक का ही मौका है। संस्थानों द्वारा दस्तावेज सत्यापन का कार्य पूरा कर लिया गया है।  हालांकि अभी तक आईटीआई में 40 फीसदी से ज्यादा सीटें खाली हैं। सीटें बचने पर 20 नवंबर को पांचवी मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसके साथ ही आईटीआई में प्रवेश के लिए अभी भी ऑनलाइन पंजीकरण चल रहे हैं। जिन छात्रों के आवेदन रद्द हुए हैं या फिर जिन्हें नया आवेदन करना है वे अभी भी पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed