फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   haryana cm bhupinder singh hooda attacks on prime minister narendra modi

'मेले में मिलने वाला हलवा हैं नरेंद्र मोदी'

Sun, 29 Jun 2014 10:48 AM IST
Updated Sun, 29 Jun 2014 10:48 AM IST
विज्ञापन
haryana cm bhupinder singh hooda attacks on prime minister narendra modi

हरियाणा में विधानसभा चुनाव की आहट के बीच शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गुड़गांव में कार्यकर्ता सम्मेलन के समापन पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

विज्ञापन


सम्मेलन में पहुंचे सीएम हुड्डा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सिर्फ सपने दिखा रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने मोदी को ब्रांड के तौर पर इस्तेमाल कर चुनाव तो जीत लिया लेकिन अब वादे पूरे करने के नाम पर धोखा दे रही है।
विज्ञापन


हुड्डा ने कहा कि मोदी सरकार ने अब तक जो भी फैसले लिए हैं उससे जनता को परेशानी ही मिली है।

'मोदी पर भी चढ़ा है चांदी का पानी'

haryana cm bhupinder singh hooda attacks on prime minister narendra modi

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हरियाणा के सीएम हुड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार ने कुकिंग गैस के बढ़े हुए दाम हरियाणा और महाराष्ट्र में लागू न करके इस बात को साबित कर दिया है कि वे इसका चुनावी फायदा लेना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि बीजेपी को ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले पीएम नरेंद्र मोदी मेले में मिलने वाले हलवे की तरह हैं। जिसके ऊपर चांदी की परत चढ़ी होती है लेकिन वह अंदर से कुछ और होत‌ा है। उनके फैसले जनता को धोखा देने वाले हैं।

हुड्डा ने यह भी कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनावों में मजबूती के साथ बीजेपी के खिलाफ उतरेगी।

हुड्डा ने उठाई मांग

haryana cm bhupinder singh hooda attacks on prime minister narendra modi

ह‌रियाणा के सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कार्यकर्ता सम्मेलन के आखिर दिन केंद्र सरकार से मांग की है कि मुंबई की तर्ज पर दिल्ली एनसीआर में भी ट्रेनों पर बढ़ाया हुआ किराया लागू न किया जाए।

उन्होंने कहा कि अगर मोदी सरकार देश को एक नजर से देखती है तो वह मुंबई वाला फैसला दिल्ली एनसीआर में भी लागू करे।

हुड्डा ने यह भी कहा कि अगर केंद्र सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो कांग्रेस के सांसद इस मुद्दे को संसद में भी उठाएंगे। यही नहीं, इसके लिए अगर उन्हें आंदोलन भी करना पड़े तो वह करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed