'मेले में मिलने वाला हलवा हैं नरेंद्र मोदी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में विधानसभा चुनाव की आहट के बीच शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गुड़गांव में कार्यकर्ता सम्मेलन के समापन पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
सम्मेलन में पहुंचे सीएम हुड्डा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सिर्फ सपने दिखा रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने मोदी को ब्रांड के तौर पर इस्तेमाल कर चुनाव तो जीत लिया लेकिन अब वादे पूरे करने के नाम पर धोखा दे रही है।
हुड्डा ने कहा कि मोदी सरकार ने अब तक जो भी फैसले लिए हैं उससे जनता को परेशानी ही मिली है।
'मोदी पर भी चढ़ा है चांदी का पानी'
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हरियाणा के सीएम हुड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार ने कुकिंग गैस के बढ़े हुए दाम हरियाणा और महाराष्ट्र में लागू न करके इस बात को साबित कर दिया है कि वे इसका चुनावी फायदा लेना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि बीजेपी को ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले पीएम नरेंद्र मोदी मेले में मिलने वाले हलवे की तरह हैं। जिसके ऊपर चांदी की परत चढ़ी होती है लेकिन वह अंदर से कुछ और होता है। उनके फैसले जनता को धोखा देने वाले हैं।
हुड्डा ने यह भी कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनावों में मजबूती के साथ बीजेपी के खिलाफ उतरेगी।
हुड्डा ने उठाई मांग
हरियाणा के सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कार्यकर्ता सम्मेलन के आखिर दिन केंद्र सरकार से मांग की है कि मुंबई की तर्ज पर दिल्ली एनसीआर में भी ट्रेनों पर बढ़ाया हुआ किराया लागू न किया जाए।
उन्होंने कहा कि अगर मोदी सरकार देश को एक नजर से देखती है तो वह मुंबई वाला फैसला दिल्ली एनसीआर में भी लागू करे।
हुड्डा ने यह भी कहा कि अगर केंद्र सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो कांग्रेस के सांसद इस मुद्दे को संसद में भी उठाएंगे। यही नहीं, इसके लिए अगर उन्हें आंदोलन भी करना पड़े तो वह करेंगे।