फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Haryana Chief Minister ML Khattar says Our fight against corruption

गुरुग्राम में सिटी बस सेवा शुरू, सीएम ने शुभारंभ के बाद वाड्रा-हुड्डा को भी लिया निशाने पर

Sun, 02 Sep 2018 01:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 02 Sep 2018 01:54 PM IST
विज्ञापन
Haryana Chief Minister ML Khattar says Our fight against corruption
Haryana CM ML Khattar - फोटो : ani
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज गुरुग्राम महानगर डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा संचालित सिटी बस सर्विस की हरी झंडी दिखा कर शुरुआत की। इसके साथ ही सीएम ने की सिटी बस सेवा की पहली बस की सवारी की। साथ ही वो हुडा सिटी सेंटर तक गए। 
विज्ञापन


इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर, गुरुग्राम के विधायक उमेश अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। 

बस से यात्रा करने के दौरान सीएम खट्टर ने शहर के चर्चित हीरो होंडा चौक पर हुए जलभराव का जायजा भी लिया। पिछले दिनों यहां हुए जल भराव को लेकर सीएम ने कहा ज्यादा बारिश होने से जलभराव की स्थिति पैदा हुई। उन्होंने आश्वस्त किया कि इन कमियों को दूर किया जा रहा है।
विज्ञापन


मनोहर लाल ने रॉबर्ट वाड्रा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर दर्ज एफआईआर के मामले में कहा कि भ्रष्ट्राचार के खिलाफ पहले दिन से हम लड़ाई लड़ रहे है। सीबीआई और विजलेंस में कई मामले पहले से दर्ज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक और मामला गुरुग्राम के खेड़कीदौला थाने में दर्ज हुआ है । उनका कहना था कि हालांकि ये मामला पुराना है। पुलिस जांच कर रही है, जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी कह की ढींगरा आयोग ने भी डीएलएफ वाड्रा मामले की जांच की थी हालांकि आयोग की रिपोर्ट पर हाईकोर्ट से स्टे है। स्टे हटने के बाद ढींगरा आयोग के रिपोर्ट पर भी कार्रवाई होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed