{"_id":"5ca9838abdec2276d05c13de","slug":"haryana-based-dancer-sexual-assulted-by-three-people-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"साजिश कर हरियाणा की डांसर को बुलाया दिल्ली, सामूहिक दुष्कर्म कर सड़क पर फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साजिश कर हरियाणा की डांसर को बुलाया दिल्ली, सामूहिक दुष्कर्म कर सड़क पर फेंका
Sun, 07 Apr 2019 10:28 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 07 Apr 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर दिल्ली के खजुरी खास में हरियाणा की एक डांसर के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में तीन लोगों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
घटना रविवार की है जब 20 वर्षीय महिला डांसर को तीनों आरोपितों ने एक कार्यक्रम में डांस करने के बहाने को खजूरी खास बुलाया था। आरोप है कि आरोपियों ने डांसर को पकड़कर खेत में ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि महिला कश्मीरी गेट आईएसबीटी से हरियाणा की एक बस में आई थी, जहां से आरोपी ने उसे घटना स्थल पर ले जाने के बहाने एक कार में बैठाया। पीड़िता को कार्यक्रम स्थल पर ले जाने के बजाय बवाना में एक मैदान के पास घर में ले गए, जहां यह घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपियों ने उसे खजूरी चौक के पास फेंक, उसका मोबाइल भी छीन लिया और मौके से फरार हो गए। आरोपियों की पहचान लोकेश (21), ओम (25) और हृषिकेश (25) के रूप में की गई है। पीड़िता ने सोमवार को मामले की सूचना पुलिस को दी।