{"_id":"591462934f1c1b1d6885146c","slug":"haryana-assembly-will-discuss-matter-of-school-s-dictatorship","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा में उठेगा निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा, 15 मई निकाली जाएगी 12 शव यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा में उठेगा निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा, 15 मई निकाली जाएगी 12 शव यात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 12 May 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
बढ़ी फीस के विरोध में प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी स्कूलों की फीस बढ़ोतरी मामले में नया मोड़ आया है। अब प्रदेश कांग्रेस कमेटी हरियाणा पैरेंट्स फोरम फॉर एजुकेशन की मांगों को विधानसभा में उठाएगी। इसकी घोषणा बृहस्पतिवार को नीलम-रेलवे रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की गई। इस दौरान कांग्रेसियों ने भी पैरेंट्स फोन को समर्थन दिया।
विज्ञापन
हरियाणा पैरेंट्स फोरम फॉर एजुकेशन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश राणा ने कहा है कि निजी स्कूलों द्वारा फीस वृद्धि के नाम पर अभिभावकों का शोषण किया जा रहा है। इसके लिए कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन की मुहिम शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
15 मई को बीके चौक से नीलम चौक तक पीएम, सीएम और शिक्षामंत्री सहित 12 मंत्रियों की शव की यात्रा निकाली जाएगी। उनका अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। यदि सरकार ने निजी स्कूलों के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाती है तो उनके शव का अंतिम संस्कार कर पूरे रीति-रिवाज के साथ अस्थियों को हरिद्वार में प्रवाहित किया जाएगा।
विज्ञापन
रमेश राणा ने कहा कि फोरम का उद्देश्य स्कूलों द्वारा की जा रही मनमानी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर अभिभावकों को न्याय दिलाना है। इसके लिए पिछले दिनों कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा. अशोक तंवर से हुई थी, जिसमें फोरम का प्रस्ताव उनके समक्ष रखा गया। इसके बाद उन्होंने फोरम का साथ देने के लिए सहमति जताई।
अब इन मुद्दों का विधानसभा में उठाया जाएगा। आरोप लगाया है कि फरीदाबाद में केंद्रीय राज्य मंत्री, उद्योगमंत्री, मुख्य संसदीय सचिव व तीन-तीन चेयरमैन होने के बाद भी इस जिले का शिक्षा बजट मात्र 2 करोड़ रुपए है, जबकि करनाल का शिक्षा बजट 8 करोड रुपये है।
कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी तके अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के आह्वान पर फोरम के समर्थन में आए है। यह पूछे जाने पर कि पिछले 10 साल के कांग्रेस कार्यकाल में अभिभावकों को राहत क्यों नहीं मिली विकास चौधरी ने कहा किस्त्र निश्चित रूप से उस दौरान पार्टी से गलतियां हुईं, जिसके चलते आज कांग्रेस सत्ता से बाहर है। उनमें से एक कमी अभिभावकों की नाराजगी भी थी, जिसको अब उनके संघर्ष में साथ जुड़कर दूर किया जा रहा है।
इस दौरान प्रदेश महासचिव राजेंद्र शर्मा, इंदिरा गांधी शताब्दी कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी, प्रदेश सचिव सुमित गौड़, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेंद्र शर्मा, ज्ञानचंद आहुजा, सत्यनारायण शर्मा, एडवोकेट तजेंद्र सिंह मौजूद रहे।