फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   haryana assembly election 2019 on 14 october pm modi in ballabhgarh rahul in nuh

हरियाणा विस चुनावः आज बल्लभगढ़ में मोदी तो नूंह में राहुल भरेंगे हुंकार

Mon, 14 Oct 2019 08:50 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलवल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलवल Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 14 Oct 2019 08:50 AM IST
विज्ञापन
haryana assembly election 2019 on 14 october pm modi in ballabhgarh rahul in nuh
नरेंद्र मोदी-राहुल गांधी

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्तूबर को को होने वाले चुनावों के लिए प्रत्याशियों ने प्रचार तेज कर दिया है। जहां प्रत्याशी गांव-गांव जाकर लोगों को मनाने में लगे हैं, वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से भी अपना प्रचार कर लोगों से वोट मांग रहे हैं।

विज्ञापन


अब प्रत्याशियों ने बड़े नेताओं की रैलियां अपने-अपने क्षेत्र में कराने के लिए तैयारियां करनी शुरू कर दी है। भाजपा तो 14 अक्तूबर को बल्लभगढ़ क्षेत्र के गांव कैली में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के माध्यम से ही पलवल जिले की तीनों सीटों पर अपना प्रचार करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


प्रत्याशी प्रचार के दौरान वोट देने की अपील के साथ-साथ प्रधानमंत्री की रैली में पहुंचने का निमंत्रण भी दे रहे हैं। इसके अलावा भाजपा हथीन और होडल में भी बड़े स्टार प्रचारक लाने के प्रयास में हैं। साथ ही प्रत्याशी पंचायतों को भी संबोधित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस ने भी नूंह में होने वाले राहुल गांधी की रैली के लिए प्रचार शुरू कर दिया है। चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्याशी जहां कांग्रेस औेर भाजपा प्रत्याशी अपनी-अपनी सरकार में कराए गए विकास कार्यों को गिनवा रहे हैं, वहीं जजपा प्रत्याशी दोनों राजनीतिक दलों के खिलाफ हल्ला बोलते हुए जनता और कर्मचारियों के हुए शोषण की बात कर लोगों को अपने पक्ष में करने का काम कर रहे हैं।
 

रविवार को हथीन विधानसभा क्षेत्र में जजपा प्रत्याशी हर्ष कुमार ने शहरी क्षेत्र में जाकर लोगों से जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पांच साल में कर्मचारियों, मजदूरों, गरीब और युवाओं को शोषण किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद वे हथीन में विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे। 

पलवल से कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह दलाल ने रविवार को गांव चांदहट और खादर के गांवों में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में जितना विकास हुआ, पांच साल में भाजपा ने उसका आधा भी विकास नहीं कराया।

आज हालात ये हैं कि लोग रोजगार नहीं होने के कारण कामकाज की तलाश में लगे हैं। मजदूरों को मजदूरी नहीं मिल रही है और किसानों को फसलों के दाम। भाजपा प्रत्याशी दीपक मंगला ने कहा कि पिछले पांच सालों में हुए विकास कार्यों से लोग खुश हैं।

भाजपा के बढ़ते जनाधार से विपक्षी घबराए हुए हैं। पलवल में जो पहले झूठे मुकदमे दर्ज होते थे, वे अब नहीं होते। अस्पतालों में अब इलाज होता है  न कि फर्जी एमएलआर काटी जाती हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा की सरकार बनते ही पलवल में विकास कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। 

हथीन से इनेलो प्रत्याशी रानी रावत का कहना है कि इनेलो के समय में ही हथीन में विकास हुआ था। उसके बाद 19 सालों में किसी भी सरकार ने यहां ध्यान नहीं दिया। महिलाओं की तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया। वे चुनाव जीतने के बाद महिलाओं और युवाओं के उत्थान के लिए कार्य करेंगी।

क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। होडल से कांग्रेस प्रत्याशी उदयभान ने क्षेत्र के गांवों में जाकर कांग्रेस की नीतियां बताईं। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाने साधते हुए कहा कि भाजपा ने लोगों को जातपात के नाम पर बांटने का आरोप लगाया। भाजपा प्रतयाशी जगदीश नायर ने घर-घर जाकर वोट मांगे और भाजपा की नीतियां बताईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed