फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Haryana assembly election

भाजपा में खड़ी हो रही है टिकट मांगने वालों की फौज

Sun, 27 Jul 2014 09:07 PM IST
Updated Sun, 27 Jul 2014 09:07 PM IST
विज्ञापन
Haryana assembly election

गुड़गांव विधानसभा सीट के लिए भाजपा में टिकटार्थियों की फौज खड़ी हो गई हैं। पार्टी कर हर वरिष्ठ नेता खुद को मजबूत दावेदार बताकर चुनाव प्रचार में जुट गया हैं। इस फेहरिस्त में भाजपा के शीर्ष नेता की एक महिला रिश्तेदार भी हैं।

विज्ञापन


मजेदार बात यह है कि दावेदारों की फौज खड़ा करने में प्रत्यक्ष और प्ररोक्ष रूप से प्रदेश और जिले का शीर्ष नेतृत्व भी शामिल हैं।

शनिवार को पूरे धूमधड़ाके के साथ पिछले 19 वर्षों से खुद को कांग्रेस का सच्चा सिपाही बताने वाले निगम पार्षद सुभषा सिंगला भी भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें पार्टी में शामिल कराने खुद प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा आए थे।

विज्ञापन

कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा

Haryana assembly election

उनके अचानक कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर सिंगला के एक करीबी की प्रतिक्रिया थी कि इन्हें टिकट दिए जाने का वादा किया गया है। इस विषय पर भाजपा के कई सीनियर लीडरों से बात होने के बाद उन्होंने यह फैसला लिया है।

हालांकि, सिंगला कह रहे है कि पार्टी उन्हें जो जिम्मेदारी देगी उसका वह बखूबी अनुपालन करेंगे। सिंगला की तरह ही रातों रात टिकट की दावेदारी करने वालों में योग गुरु बाबा रामदेव का गुड़गांव में काम काज देखने वाले त्रिलोकचंद शर्मा भी हैं।

प्रापर्टी कारोबारी शर्मा इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बखान करते नहीं देखे गए थे। मगर शहर भर में उनके द्वारा आला दर्जे के लगाए गए बैनर, पोस्टर, होर्डिंग में केवल नरेंद्र मोदी का ही चेहरा दिख रहा हैं।

पार्टी के बड़े नेता के रिश्तेदार भी मैदान में

Haryana assembly election

रातों रात टिकट के दावेदारों में डीएलएफ क्षेत्र में रहने वाली एक महिला भी शामिल हैं। जिन्हें पार्टी के एक बड़े नेता का रिश्तेदार बताया जा रहा हैं। इसी तरह गुड़गांव भाजपा का युवा चेहरा माने जाने वाले एडवोकेट कुलभूषण भारद्वाज के होर्डिंग में टिकट के दावेदार की हैसियत से शनिवार-रविवार की रात लगा दिए गए हैं।

यह फेहरिस्त यहीं खत्म नहीं होती। इसमें निरंतर नाम शुमार होते जा रहे हैं। चौकाने वाली बात यह भी है कि टिकट की दावेदारी के साथ दावेदार अपना चुनाव कार्यालय भी खोल रहे हैं। जिसका उद्घाटन करने वाले जिला, प्रदेश व राष्ट्र स्तर के नेता है।

पिछला विधानसभा चुनाव लड़ने वाले उमेश अग्रवाल के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पार्टी की पूर्व सांसद व राष्ट्रीय सचिव सुधा यादव ने किया था। इसी तरह एक अन्य दावेदार जीएल शर्मा के कार्यालयों के उद्घाटन में जिला भाजपा अध्यक्ष मशगूल हैं।

विज्ञापन

पंजाबी बिरादरी के दावेदारों की लाइन लगी

Haryana assembly election

पंजाबी बाहुल्य विधानसभा क्षेत्र होने के कारण पंजाबी बिरादरी के दावेदारों की लाइन लगी हैं। इनमें गार्गी कक्कड़ से लेकर तिलक राज मलहोत्रा तक के नाम शामिल हैं।

इनमें और बाकी में एक बड़ा फर्क यह है कि इन्होंने अन्य दावेदारों की तरह शहर में बैनर, पोस्टर लगाने का धुंआ नहीं उठाया है। वैसे पंजाबी, वैश्य, ब्राह्मण संगठनों की ओर से टिकट की मजबूत दावेदारी का खेल अवश्य चल रहा है।

इस बारे में एक सीनियर भाजपा लीडर चिंता जाहिर करते हुए कहते हैं कि यह स्थिति चिंताजनक है। इनमें से पार्टी किसी एक को भी टिकट नहीं देगी। लेकिन बाकी दावेदार उनकी चुनाव राह में अवश्य रोडा अटकाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed