फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Haryana and Noida distance decrease after build of Manjhawali Bridge

2020 में घट जाएगी फरीदाबाद-नोएडा की दूरी, मंझावली पुल साल के अंत तक बनने का लक्ष्य

Mon, 27 May 2019 07:56 PM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 27 May 2019 07:56 PM IST
विज्ञापन
Haryana and Noida distance decrease after build of Manjhawali Bridge
पुल (सांकेतिक पुल) - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा की औद्योगिक नगरी फरीदाबाद और उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नगरी नोएडा के बीच की दूरी मई 2020 में मंझावली पुल पूर्ण होने पर घट कर आधी से भी कम रह जाएगी। अंतरराज्यीय कनेक्टिविटी के तहत फरीदाबाद से अट्टा गुजरान (नोएडा) वाया जसाना-मंझावली परियोजना के तहत यमुना नदी पर मंझावली गांव में बन रहे पुल के निर्माण में तेजी आई है।  

विज्ञापन


यमुना नदी पर पुल बनाए जाने के लिए नदी में नींव बन कर तैयार हो चुकी हैं और चार पिलर भी लगभग पूर्ण हो चुके हैं। मंझावली पुल बना रही एसपी सिंगला के प्रोजेक्ट मैनेजर अनवर खान ने बताया कि 630 मीटर लंबे इस पुल के निर्माण में 60-60 मीटर की दूरी पर 12 खंभे स्थापित किए जा रहे हैं। फिलहाल सात खंभे बन कर तैयार हो चुके हैं। इनके बीच 57.400 मीटर का स्पैन रखने का काम किया जा रहा है। 
विज्ञापन


पूरे पुल में कुल 420 प्रीकास्ट सेगमेंट लगाए जाने हैं इनमें से करीब दो सैकड़ा सेगमेंट तैयार भी हो चुके हैं। बाकी सेगमेंट बनाने और उन्हें पिलरों पर स्थापित करने में दस माह से ज्यादा का समय लगेगा। वर्तमान में 150 श्रमिक, हैवी मशीनरी, क्रेन और कंक्रीट मशीन आदि 24 घंटे काम कर रही हैं ताकि प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहले प्रोजेक्ट को अक्तूबर 2018 में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन बीच में कुछ माह काम बंद रहा इसलिए इसे दिसंबर 2018 कर दिया गया। जिस गति से काम चल रहा है मई 2020 में इस पुल पर वाहन फर्राटा भरने लगेंगे। 

क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को लगेंगे पंख 

उत्तरप्रदेश और हरियाणा के औद्योगिक शहरों को जोड़ने वाले इस प्रोजेक्ट से अन्य राज्यों को तो फायदा होगा ही सबसे ज्यादा फायदा इन दोनों शहरों के उद्योगों को होगा। दोनों शहरों के बीच की दूरी घटने से नहरपार इलाके में प्रॉपर्टी व्यवसाय में तेजी आएगी क्योंकि इस इलाके को 2031 के मास्टर प्लान में भी विकसित करने की योजना तैयार की गई है। 


फरीदाबाद के मंझावली, जसाना से खेड़ी पुल और नोएडा के अट्टा गुजरान तक सड़क के दोनो और बसे औद्योगिक क्षेत्र और प्रॉपर्टी को लाभ पहुंचेगा। सड़क मार्ग से होकर जाने वाले भारी और छोटे वाहन चालकों को दिल्ली होकर और जाम से बचकर हरियाणा से उत्तरप्रदेश जाने में 3 घंटे का समय, ईंधन पर खर्च होने वाला पैसा भी बचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed