फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Harsh Vardhan denied to take name of Kiran Bedi for CM candidate in Delhi

किरण बेदी पर हर्षवर्धन ने दिया बड़ा बयान

Mon, 02 Jun 2014 08:17 PM IST
Updated Mon, 02 Jun 2014 08:17 PM IST
विज्ञापन
Harsh Vardhan denied to take name of Kiran Bedi for CM candidate in Delhi

देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने 16 मई को लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद ट्वीट के जरिए दिल्ली की सक्रिय राजनीति में आने का संकेत दे चुकी हैं।

विज्ञापन


तब उन्होंने कहा था कि अगर उन्हें दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो वह इस जिम्मेदारी को लेने से इनकार नहीं करेंगी।

ऐसे में रविवार शाम केंद्रीय स्वास्थ्य पर परिवार कल्याण मंत्री व दिल्ली के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन ने हिन्दी न्यूज चैनल 'आज तक' के एक कार्यक्रम में किरण बेदी पर पार्टी की राय स्पष्ट कर दी है।

विज्ञापन

किरण बेदी नहीं होंगी सीएम कैंडिडेट

Harsh Vardhan denied to take name of Kiran Bedi for CM candidate in Delhi

दिल्‍ली के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन ने बीजेपी की ओर से दिल्ली में किरण बेदी को सीएम उम्मीदवार बनाए जाने की बात को सिरे से नकार दिया है।

बल्कि उन्होंने यहां ‌तक कहा कि किरण बेदी को दिल्ली में बीजेपी का सीएम पद का उम्मीदवार बनाने की बात बेबुनियाद है। पार्टी में किरण को लेकर कोई चर्चा नहीं है।

उनके अनुसार ये सब मीडिया की ओर से आई बातें हैं, इसमें कोई सच्चाई नहीं है। हालांकि पिछले दिनों लगातार नरेंद्र मोदी की तारीफ करने और खुद किरण बेदी की ओर से किए गए ट्वीट से इस बात की चर्चाएं तेज हुई थीं।

क्या हर्षवर्धन सीएम बनेंगे?

Harsh Vardhan denied to take name of Kiran Bedi for CM candidate in Delhi

नरेंद्र मोदी की कैबिनेट चुने जाने के वक्त पार्टी सूत्रों के हवाले से एक खबर आई थी कि दिल्ली की जनता के नजरों में हर्षवर्धन का कद बढ़ाने के लिए उन्हें मंत्री बनाया जा रहा है। ताकि आगे उन्हें मजबूत सीएम कैंडिडेट के तौर पर उतारा जा सके।

लेकिन हर्षवर्धन ने कहा कि वह दिल्ली का सीएम बनने का सपना नहीं देख रहे हैं। उनका पूरा ध्यान स्वास्थ्य मंत्रालय पर है। अपने प्लान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, 'देश में नशे के खिलाफ जनआंदोलन चलाया जाएगा। स्वास्थ्य सुविधाएं हर व्यक्ति तक पहुंचाई जाएंगी।

खासकर ये सुविधाएं गरीबों को उपलब्ध करानी होंगी। गरीबों को विश्व स्तरीय सुविधाएं मुहैया कराएंगे, उनके बीच जागरूकता फैलाएंगे, स्वास्थ्य शिक्षा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed