किरण बेदी पर हर्षवर्धन ने दिया बड़ा बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने 16 मई को लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद ट्वीट के जरिए दिल्ली की सक्रिय राजनीति में आने का संकेत दे चुकी हैं।
तब उन्होंने कहा था कि अगर उन्हें दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो वह इस जिम्मेदारी को लेने से इनकार नहीं करेंगी।
ऐसे में रविवार शाम केंद्रीय स्वास्थ्य पर परिवार कल्याण मंत्री व दिल्ली के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन ने हिन्दी न्यूज चैनल 'आज तक' के एक कार्यक्रम में किरण बेदी पर पार्टी की राय स्पष्ट कर दी है।
किरण बेदी नहीं होंगी सीएम कैंडिडेट
दिल्ली के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन ने बीजेपी की ओर से दिल्ली में किरण बेदी को सीएम उम्मीदवार बनाए जाने की बात को सिरे से नकार दिया है।
बल्कि उन्होंने यहां तक कहा कि किरण बेदी को दिल्ली में बीजेपी का सीएम पद का उम्मीदवार बनाने की बात बेबुनियाद है। पार्टी में किरण को लेकर कोई चर्चा नहीं है।
उनके अनुसार ये सब मीडिया की ओर से आई बातें हैं, इसमें कोई सच्चाई नहीं है। हालांकि पिछले दिनों लगातार नरेंद्र मोदी की तारीफ करने और खुद किरण बेदी की ओर से किए गए ट्वीट से इस बात की चर्चाएं तेज हुई थीं।
क्या हर्षवर्धन सीएम बनेंगे?
नरेंद्र मोदी की कैबिनेट चुने जाने के वक्त पार्टी सूत्रों के हवाले से एक खबर आई थी कि दिल्ली की जनता के नजरों में हर्षवर्धन का कद बढ़ाने के लिए उन्हें मंत्री बनाया जा रहा है। ताकि आगे उन्हें मजबूत सीएम कैंडिडेट के तौर पर उतारा जा सके।
लेकिन हर्षवर्धन ने कहा कि वह दिल्ली का सीएम बनने का सपना नहीं देख रहे हैं। उनका पूरा ध्यान स्वास्थ्य मंत्रालय पर है। अपने प्लान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, 'देश में नशे के खिलाफ जनआंदोलन चलाया जाएगा। स्वास्थ्य सुविधाएं हर व्यक्ति तक पहुंचाई जाएंगी।
खासकर ये सुविधाएं गरीबों को उपलब्ध करानी होंगी। गरीबों को विश्व स्तरीय सुविधाएं मुहैया कराएंगे, उनके बीच जागरूकता फैलाएंगे, स्वास्थ्य शिक्षा देंगे।