{"_id":"6a9ab02ba68ec56bb40de2f3","slug":"harjot-singh-and-veer-tehlan-of-nkbps-dwarka-won-gold-medals-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-153407-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एनकेबीपीएस द्वारका के हरजोत सिंह व वीर तेहलान ने जीते स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एनकेबीपीएस द्वारका के हरजोत सिंह व वीर तेहलान ने जीते स्वर्ण
विज्ञापन
बालिका वर्ग में कीर्ति व अंशु रहीं विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली स्कूल स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप में अंडर-17 बालक एवं अंडर-19 बालिका वर्ग के एपी, फॉयल व साबरे मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। टोक्यो ओलंपिक पदक विजेता व असिस्टेंट डायरेक्टर स्पोर्ट्स रवि दहिया मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
अंडर-17 एपी वर्ग में एनकेबीपीएस द्वारका के हरजोत सिंह ने स्वर्ण, निकुंज ने रजत, जबकि मृत्युंजय व कियानवीर अग्रवाल ने कांस्य जीता। फॉयल में एनकेबीपीएस के वीर तेहलान ने स्वर्ण, प्रंजय ने रजत व स्वानिक सिंघल-विहान यादव ने कांस्य पदक हासिल किया।
अंडर-19 बालिका वर्ग में साबरे में एनकेबीपीएस की कीर्ति ने स्वर्ण, सिमरन ने रजत, प्रिया व अलंक्रिता ने कांस्य जीता। फॉयल में जीएसकेवी हस्तसाल की अंशु विजेता रहीं, अनाहिता रेने ने रजत, यक्षिता व हर्षिका ने कांस्य पदक अपने नाम किए।