{"_id":"836a46329fa413b3cd139be7cda4eddc","slug":"hariyana-assembly-election-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा रणः सुदेश देंगे किरण को टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा रणः सुदेश देंगे किरण को टक्कर
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 19 Sep 2014 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव विधानसभा चुनाव के रण में समस्त भारतीय पार्टी ने बृहस्पतिवार को चौथी सूची जारी करके दस प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया। सभापा अब तक प्रदेश की 53 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार चुकी है।
विज्ञापन
पार्टी के अध्यक्ष सुदेश अग्रवाल ने तोशाम से चुनाव लड़ने की घोषणा की है, जबकि झज्जर विधानसभा क्षेत्र से सुदेश नागर, हथीन से पूर्ण सिंह, असंध से तीरथ सिंह, किलोई से संदीप कुमार, रतिया से बीबो इंदौरा, बाढड़ा से रामनिवास, बल्लभगढ़ से रीना, जगाधरी से वेदप्रकाश और उचाना कलां से अनूप चौधरी को चुनाव मैदान में उतारा गया है।
विज्ञापन
सभापा द्वारा अब तक जिन प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी की है उनमें अध्यापक, उद्योगपति, समाज सेवी, किसान, पूर्व सैनिक आदि शामिल हैं। सभापा ने इस चुनाव में युवाओं की भूमिका सुनिश्चित करते हुए युवाओं को भी मैदान में उतारा है। सुदेश अग्रवाल ने कहा कि उनका मकसद कुशल, भ्रष्टाचार मुक्त और सक्रिय प्रशासन जनता को देना है।
विज्ञापन