फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hardeep Puri said that Sunita Kejriwal is preparing to take over as CM

Hardeep Puri: केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी बोले, सीएम का पद संभालने की तैयारी में सुनीता केजरीवाल

Sat, 30 Mar 2024 03:54 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 30 Mar 2024 03:54 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता की तुलना बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से की।

विज्ञापन
Hardeep Puri said that Sunita Kejriwal is preparing to take over as CM
हरदीप सिंह पुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता की तुलना बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से की। उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी की तरह ही सुनीता अपने पति का पद यानी मुख्यमंत्री पद संभालने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री दिल्ली भाजपा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि आप जिस मैडम का नाम ले रहे हैं, शायद वह बिहार में राबड़ी देवी की तरह पद संभालने की तैयारी कर रही हैं। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से ही सुनीता अपने पति की तरफ से मीडिया ब्रीफिंग कर रही हैं। वह केजरीवाल के संदेश को मीडिया के सामने पढ़ती हैं।
विज्ञापन


भाजपा के लिए आप-कांग्रेस गठबंधन से चुनौती के सवाल पर पुरी ने जवाबी सवाल दागते हुए पूछा िक कौन सा गठबंधन? आप किस बारे में बात कर रहे हैं? उन्होंने (कांग्रेस) ने उम्मीदवार के नाम जारी नहीं किए हैं। आप और उसके नेताओं की आलोचना करते हुए पुरी ने कहा कि वे भ्रष्टाचार से लड़ने के वादे के साथ राजनीति में आए थे और अब उन्होंने सबसे भ्रष्ट कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है। पुरी ने आप के इस आरोप को भी खारिज किया कि दिल्ली में भाजपा के सभी सातों सांसदों ने कुछ नहीं किया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कई संसदीय क्षेत्रों में केंद्र की तरफ से 10,000 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दिल्ली में प्रदूषण की समस्या दूर न होने पर सवाल खड़ा किया। इसके अलावा मोहल्ला क्लीनिक और शिक्षा विभाग में आने वाली समस्याओं की चर्चा की। केजरीवाल पर तंज करते हुए पुरी ने कहा कि अन्ना हजारे के आंदोलन के समय वह कहा करते थे कि हम भ्रष्टाचार नहीं करेंगे, लेकिन वे आज सबसे भ्रष्ट पार्टी के साथ मिल गए हैं। वहीं, वह कभी भी शराब के ठेके नहीं खुलवाने का दावा करते थे, लेकिन आज शराब के घोटाले में ही गिरफ्तार हुए हैं। उन्होंने ईडी के सामने पेश होने से बचने की कोशिश पर भी केजरीवाल पर तंज किया। उन्होंने कहा कि ईडी ने नौ-नौ समन भेजे, लेकिन वे उसके समक्ष पेश नहीं हुए। उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के संबंध में विपक्षी दलों के आरोप पर कहा कि अगर लोग गड़बड़ करेंगे तो रेड तो होगी।


दिल्ली में किए कार्यों का हिसाब देंगे
केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने केंद्र सरकार पर 10 वर्ष के दौरान दिल्ली में कोई कार्य नहीं करने के आम आदमी पार्टी व कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 10 वर्ष के दौरान दिल्ली में कई कार्य किए है। वह उन सभी कार्यों का हिसाब देंगे। सातों लोकसभा क्षेत्रों में किए गए कार्यों के बारे में बताएगे। वह सात दिन एक-एक लोकसभा क्षेत्र में किए गए कार्यों के बारे में संवाददाता सम्मेलन में जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed