{"_id":"3e9122b9660f9c79d391c536a7bfe3e1","slug":"hapur-road-to-power-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के लिए हापुड़ रोड पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के लिए हापुड़ रोड पर लगाया जाम
अमर उजाला, मोदीनगर
Updated Sun, 31 Aug 2014 03:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी विद्युत कटौती के विरोध में क्षेत्र के दर्जनों गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने शनिवार दोपहर किल्होड़ा बिजलीघर के सामने हापुड़ मार्ग पर करीब तीन घंटे जाम लगाए रखा।
विज्ञापन
गुस्साए ग्रामीणों ने बिजलीघर पर तालाबंदी भी की। बाद में मौके पर पहुंचे एसडीएम और अधिशासी अभियंता हापुड़ के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला।
पूर्व छात्र नेता धीरज सिंह गहलोत के नेतृत्व में क्षेत्र के ईशापुर, किल्होड़ा, धनतला सहित दर्जनों गांवों के सैकड़ों लोग शनिवार दोपहर 11 बजे ट्रैक्टर-ट्राली से किल्होड़ा बिजलीघर पहुंचे। इस दौरान बिजलीघर पर कोई भी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
ग्रामीणों के आने की भनक लगते ही पहले ही अधिकारी व कर्मचारी वहां से निकल गए थे। ग्रामीणों ने बिजलीघर पर ताला ठोक दिया और उसके बाद सामने हापुड़ रोड पर ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी करके जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि भारी विद्युुत कटौती और रजवाहों में दो माह से पानी नहीं आने के कारण उनकी फसलें सूख गई हैं।
विज्ञापन
जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मगर ग्रामीण किसी सक्षम अधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़ गए। इसे लेकर पुलिसकर्मियों व प्रदर्शनकारियों में नोकझोंक भी हुई। करीब दो बजे एसडीएम कृष्णा करुणेश व एक्सईएन हापुड़ संदीप अग्रवाल वहां पहुंचे।
ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने क्षेत्र में भारी विद्युत कटौती और रजवाहे सूखे होने तथा किल्होड़ा बिजलीघर पर तैनात जेई व अन्य कर्मचारियों पर सुविधा शुल्क लेने का आरोप लगाया। घंटे भर चली गहमागहमी के बाद एक्सईएन संदीप अग्रवाल ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि ग्रामीण क्षेत्र में आठ घंटे बिजली दी जाएगी।
वहीं, एसडीएम ने कहा कि क्षेत्र के रजवाहों में जल्द ही टेल तक पानी छोड़ा जाएगा और भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों व कर्मचारियों की जांच कराई जाएगी। इसके बाद ही ग्रामीणों ने जाम खोला। प्रदर्शनकारियों में हरबीर सिंह, राजीव किल्होड़ा, ब्रह्मप्रकाश धनतला, कुशलपाल सिंह व उलंघन सिंह ईशापुर आदि मौजूद थे।