फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hapur garhmukteshwar samajwadi party leader nephew crushed to death with bus in vengeance tension in village police force deployed

रंजिश में सपा नेता के भतीजे को बस से रौंदा, मौत, गांव में तनाव के चलते भारी पुलिस बल तैनात

Sat, 12 Sep 2020 01:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)
अमर उजाला नेटवर्क, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 12 Sep 2020 01:17 PM IST
सार

- सिंभावली थानाक्षेत्र के वैठ मोड़ के पास हाईवे की घटना, दो पक्षों के बीच हुआ था झगड़ा
- गांव में तनाव के चलते भारी पुलिस बल तैनात, बस बरामद, आरोपी फरार

विज्ञापन
Hapur garhmukteshwar samajwadi party leader nephew crushed to death with bus in vengeance tension in village police force deployed
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुरानी रंजिश में सपा नेता के भतीजे की बस से रौंदकर हत्या कर दी गई। जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। गांव में तनाव के चलते भारी पुलिस बल तैनात किया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव वैठ निवासी सपा के जिला महासचिव फकीरा चौधरी के भतीजे परवेज, बिलाल आदि का डग्गामार बसों के संचालन को लेकर गांव के ही नाजिम उर्फ काली से विवाद चल रहा है। परवेज गांव में ही प्राइवेट स्कूल का संचालन करता है जबकि बिलाल बस चालक है। नाजिम भी बस चलाता है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात नाजिम मुरादाबाद से दिल्ली की तरफ बस लेकर जा रहा था। रात करीब एक बजे रास्ते में उसने गढ़ क्षेत्र में हाईवे किनारे एक ढाबे पर खाना खाने के लिए बस रोक दी। इसी बीच बिलाल भी अपनी बस लेकर उसी ढाबे पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिलाल को अकेला पाकर पुरानी रंजिश के चलते नाजिम ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ गाली-गलौज और अभद्रता शुरू कर दी। जिसका विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया।

बिलाल ने किसी तरह फोन कर अपने भाई आमिर को घटना की सूचना दी और वहां से भाग निकला। बिलाल पर हमले की सूचना मिलते ही वैठ निवासी उसके चचेरे भाई परवेज और वसीम अपने साथियों को लेकर हाईवे पर वैठ मोड़ के पास पहुंच गए।

उन्होंने गढ़ की तरफ से नाजिम की बस आते देखी, तो सड़क किनारे खड़े होकर उसे रुकने का इशारा किया। इस पर नाजिम ने रफ्तार बढ़ाकर बस उनके ऊपर चढ़ा दी। बस की चपेट में आकर परवेज (35) पुत्र यामीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वसीम गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद नाजिम बस लेकर मौके से भाग गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायल वसीम को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। जहां उसकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।

घटना की सूचना पाते ही सीओ पवन कुमार और एसओ सिंभावली महेंद्र त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। शुक्रवार दोपहर बिलाल की तहरीर पर पुलिस ने नाजिम उर्फ काली, आसिफ, नादिर उर्फ गुल्लू समेत कई अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

सीओ पवन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच और आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं एसओ महेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि घटना में प्रयुक्त बस वैठ के पास एक स्थान से बरामद कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed