{"_id":"5f3533d0ffa72e6c6710bd99","slug":"hapur-6-year-old-girl-sexual-assault-case-accused-cloth-found-in-gajraula-jungle-suicide-note-too-police-suspect-it-as-his-trick-to-escape","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्मः गजरौला के जंगल से मिले आरोपी के कपड़े और सुसाइड नोट, लिखी ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्मः गजरौला के जंगल से मिले आरोपी के कपड़े और सुसाइड नोट, लिखी ये बात
Thu, 13 Aug 2020 06:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 13 Aug 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
हापुड़ पुलिस ने जारी किए आरोपियों के स्केच
- फोटो : अमर उजाला
गढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी छह वर्षीय बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी अब नए पैंतरे आजमाकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। पिछले सात दिनों से जंगलों में छिपे आरोपी के बृहस्पतिवार को पुलिस ने कपड़े बरामद किए हैं। कपड़ों से उसका आधार कार्ड और एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा बरामद पेंट शर्ट की जेब में मिले एक पेज के सुसाइड नोट में आरोपी ने लिखा है कि पुलिस से बचने के लिए वह पिछले सात दिन से भटक रहा है। पुलिस की गोली से मरने से अच्छा है कि वह आत्महत्या करके खुद ही अपना जीवन समाप्त कर ले। वह गंगा में छलांग लगाकर आत्महत्या करने जा रहा है। इसके अलावा आरोपी द्वारा अपना आधार कार्ड भी सुसाइड नोट के साथ छोड़ा है। पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है।
विज्ञापन
हालांकि, पिछले करीब एक सप्ताह से सीमित क्षेत्र में दो जिलों की पुलिस को छका रहे आरोपी के इस कदम के बाद पुलिस को आशंका है कि उसे गांव के कुछ लोगों का संरक्षण मिल रहा है। उसे दूसरे कपड़े देने और लिखने के लिए कागज पैन मुहैया कराने से पुलिस का शक गहरा रहा है। वहीं यह भी आशंका है कि किसी और ने यह पत्र लिखकर उसके कपड़ों के साथ जंगल में छोड़ा हो। कुल मिलाकर अब यह लग रहा है कि किसी ग्रामीण की लगातार मदद उसे मिल रही है और वह उसके संपर्क में भी है, जिसके कारण वह अभी तक बचता आ रहा है।
विज्ञापन
एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा का कहना है कि सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। जब तक आरोपी जिंदा व मुर्दा बरामद नहीं होता है, तब तक उसकी तलाश जारी रहेगी। हालांकि सुसाइड नोट पुलिस को गुमराह करने का एक जरिया भी हो सकता है। इसके अलावा यदि कोई ग्रामीण उसकी मदद कर रहा है तो उसकी भी जांच की जा रही है।