{"_id":"5e0be8168ebc3e87b96e2840","slug":"happiness-returned-to-a-family-on-the-last-day-of-the-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल के अंतिम दिन एक परिवार में लौटीं खुशियां, छलक उठे मां के आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल के अंतिम दिन एक परिवार में लौटीं खुशियां, छलक उठे मां के आंसू
Wed, 01 Jan 2020 06:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा
राजीव कुमार, नई दिल्ली
राजीव कुमार, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 01 Jan 2020 06:00 AM IST
विज्ञापन
demo pic
राजधानी की भीड़भाड़ में कई ऐसे परिवार हैं, जिनके कलेजे के टुकड़े कहीं खो गए हैं। किसी का अपहरण हो गया तो कोई रास्ता भटककर अपने परिवार से काफी दूर जा चुका है।
विज्ञापन
ऐसे में साल के अंतिम दिन दिल्ली पुलिस की पीसीआर के कर्मियों ने एक परिवार को उनकी खुशियां लौटा दीं। पुलिस की मुस्तैदी से परिवार को उनका छह साल का बच्चा वापस मिल गया। बच्चे को देखते ही मारे खुशी के मां की आंखों से आंसू बहने लगे और उसने अपने कलेजे के टुकड़े को दिल से लगाकर पुलिस का धन्यवाद कहा।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर पीसीआर वैन में तैनात हवलदार दिनेश और सिपाही कुलदीप बेगमपुर इलाके में गश्त कर रहे थे। दोपहर में सूचना मिली कि बेगम विहार के शुक्र बाजार रोड, गली नंबर 4 से 6 साल का बच्चा लापता हो गया है।
विज्ञापन
पीसीआर कर्मियों ने मौके पर जाकर देखा तो एक महिला और उसका पति 6 साल के बेटे के गायब होने की वजह से काफी परेशान थे। पुलिसकर्मियों ने दंपती को ढांढस दिया और फिर पीसीआर वैन में बिठाकर बच्चे की तलाश में जुट गए।
पुलिसकर्मी लाउडस्पीकर के जरिये बच्चे का हुलिया बताकर लोगों से सुराग देने की अपील कर रहे थे। मुख्य सड़क पर बेगमपुर बस स्टॉप के पास एक बच्चा दिखा, जो रो रहा था। यही वैन में बैठे दंपती का बिछुड़ा छह साल का बेटा था।
बच्चे को देखते ही मां की आंखों से आंसू निकलने लगे। वैन से उतरती मां को देखकर बच्चा दौड़कर उससे चिपटकर रोने लगा। परिजनों ने कहा कि पुलिस की तत्परता की वजह से उनकी गोद सूनी होने से बच गई।