फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   happening haryana summit in faridabad

हैपनिंग हरियाणा समिट में आईएमटी पर रहेगा फोकस

Thu, 03 Mar 2016 11:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 03 Mar 2016 11:17 AM IST
विज्ञापन
happening haryana summit in faridabad

इंडस्ट्रीयल मॉडल टाउन (आईएमटी) में निवेश के रास्ते खोलने की तैयारी की

विज्ञापन
जा रही है। हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2016 के सहारे प्रदेश सरकार चंदावली स्थित आईएमटी क्षेत्र को विकसित करने पर जोर देगी।

निवेशकों को वहां का दौरा भी कराया जा सकता है। इससे यहां नए उद्योग स्थापित होने की प्रबल संभावना है।

एक वक्त था जब फरीदाबाद को मैनचेस्टर के नाम से जाना जाता था।

कमजोर होते आधारभूत ढांचे के बीच बढ़ती समस्याओं को देखकर यहां से उद्योग पलायन करने लगे। बड़े उद्योग देखते ही देखते उजड़ गए।

लंबे अर्से से यहां के औद्योगिक क्षेत्र में लंबे समय से दर्ज की जा रही है। 2005 में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गुड़गांव के मानेसर की तर्ज पर यहां आईएमटी स्थापित करने की घोषणा की थी।

किन्हीं कारणों से समय पर इसको स्थापित नहीं किया जा सका। हालांकि, यहां आईएमटी बनकर तैयार है लेकिन कोई बड़ी यूनिट यहां न होने से औद्योगिक विकास नहीं हो पा रहा है जबकि लंबे समय से मदर यूनिट की मांग उठ रही है।

आईएमटी पर विशेष सत्र

औद्योगिक माहौल बनाने के लिए 7-8 मार्च को गुड़गांव के होटल लीला एंबियंस में होने वाली हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट आईएमटी के लिए वरदान साबित हो सकती है।

विभागीय सूत्रों की मानें तो सरकार एनसीआर क्षेत्र में स्थित रोजकामेव, सोहना और चंदावली आईएमटी पर ज्यादा जोर देगी।

क्योंकि निवेशकों की पहली पसंद एनसीआर क्षेत्र है। इसलिए इस क्षेत्र में पड़ने वाली आईएमटी पर विशेष सत्र रखा गया है।

कदमताल करेगा फरीदाबाद

उद्यमियों की मानें तो आईएमटी चंदावली को इस समय एक बड़ी मदर यूनिट की जरूरत है। यदि समिट में निवेशक चंदावली आईएमटी में बड़ी मदर यूनिट लगाने पर राजी होते हैं तो खुद को ठगा महसूस करने वाला फरीदाबाद गुड़गांव से कदमताल करता हुआ नजर आएगा।

गुड़गांव के बाद एनसीआर में अब रिहायश व औद्योगिक लिहाज से सबसे ज्यादा संभावना फरीदाबाद में दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed