फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hapaning Haryana will also be a session for startup

हैपनिंग हरियाणा: स्टार्ट अप के लिए भी होगा एक सत्र

Mon, 29 Feb 2016 07:37 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 29 Feb 2016 07:37 PM IST
विज्ञापन
Hapaning Haryana will also be a session for startup

गुडग़ांव में 7 व 8 मार्च को गुडग़ांव में होने वाले हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इनवेस्टर समिट के दौरान विभिन्न कार्यों के लिए एचसीएच स्तर के अधिकारियों को अलग-अलग ड्यूट्यिं सौंपी गई हैं।

विज्ञापन


उन्हें समिट में भाग लेने के लिए आने वाले विशिष्ट अतिथियों के साथ समन्वय अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया गया है, ताकि किसी भी अतिथि को आयोजन स्थल पर पहुंचने में दिक्कत न आए।
विज्ञापन


यह बात मंडलायुक्त डा. डी. सुरेश ने लीला होटल में होने जा रही दो दिवसीय समिट की तैयारियों का जायजा लेने के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवेश आकर्षित करने के लिए पहली बार इस प्रकार की समिट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश से काफी संख्या में उद्यमी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
डा. डी. सुरेश के अनुसार इस समिट में विभिन्न विषयों पर 10 अलग-अलग सत्र होंगे, जिसमें फुटवियर, टैक्सटाईल, शिक्षा, कौशल विकास, आईटी, इलेक्ट्रानिक सिस्टम डिजाईन मैनेजमेंट आदि पर चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा एक सत्र स्टार्ट-अप के लिए होगा।

नगर निगम के संयुक्तायुक्त रोहित यादव ने एक प्रजेंटेशन के माध्यम से बताया कि मैट्रो पिलर नंबर-95 से लेकर इफको चौक तक लगभग 150 मीटर दूरी में लैंड स्केपिंग का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।


सेक्टर-29 में आंध्र प्रदेश व कर्नाटक से मंगवाए गए पौधे लगवाए गए हैं। राजौकरी फ्लाईओवर से लेकर राजीव चौक तक सेंट्रल वर्ज पर मिर्ची लाइटें लगाई जाएंगी। समिट के बारे में लोगों को अवगत करवाने के लिए एलईडी स्क्रीन लगी 20 वैन शहर में अलग-अलग स्थानों पर प्रतिदिन खड़ी की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed