{"_id":"692f1125405dd9af6f030045","slug":"hanuman-mask-becomes-mask-of-the-week-at-ignca-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-114813-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आईजीएनसीए में ‘मास्क ऑफ द वीक’ बना हनुमान मुखौटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आईजीएनसीए में ‘मास्क ऑफ द वीक’ बना हनुमान मुखौटा
विज्ञापन
जलपाईगुड़ी की कुशन यात्रा परंपरा से जुड़ा है मुखौटा
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) की भरतमुनि गैलरी में इस सप्ताह ‘मास्क ऑफ द वीक’ के रूप में पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी की कुशन यात्रा परंपरा से संबद्ध हनुमान मुखौटा चुना गया है। यह मुखौटा उत्तर बंगाल के राजबंशी कारीगरों की लोक शिल्प परंपरा का उत्कृष्ट उदाहरण है।
गहरे लाल और काले रंगों में बना यह मुखौटा अपनी कारीगरी और सांस्कृतिक महत्त्व के कारण खास माना जाता है। कुशन यात्रा बंगाल की पुरातन लोकनाट्य परंपरा है, जिसमें पौराणिक पात्र मुखौटों के जरिए मंचित किए जाते हैं। हनुमान मुखौटा इस परंपरा में प्रमुख स्थान रखता है।
आईजीएनसीए हर सप्ताह एक नया पारंपरिक भारतीय मुखौटा प्रदर्शित करता है, ताकि दर्शक भारतीय लोककला और नाट्य परंपराओं से परिचित हो सकें। प्रदर्शनी कला प्रेमियों और शोधार्थियों के लिए उपयोगी साबित हो रही है।