फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   hansi to fansi film promotion by pariniti

‘हंसी तो फंसी’ की स्टारकास्ट से भिड़ा स्कूल मैनेजमेंट

Tue, 04 Feb 2014 10:22 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 04 Feb 2014 10:22 PM IST
विज्ञापन
hansi to fansi film promotion by pariniti

नोएडा में फिल्म प्रमोशन के लिए पहुंची ‘हंसी तो फंसी’ की स्टारकास्ट के साथ स्कूल प्रबंधन की नोकझोंक हो गई।

विज्ञापन


छात्रों को सम्मानित किए बगैर जा रहे सिने स्टारों को नाराज प्रबंधन ने रोक लिया और कहा कि प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन करो, फिर जाने देंगे।

सेक्टर-126 स्थित मयूर स्कूल में मंगलवार को परफोर्मेंस के लिए अभिनेत्री परिणिति चोपड़ा और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा पहुंचे। माइक खराब होने के चलते चंद मिनट की परफोर्मेंस के बाद स्टारकास्ट निकलने लगे।
hansi to fansi
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन ने कुछ देर रुकने और छात्रों को सम्मानित करने का आग्रह किया लेकिन सिने अभिनेता गाड़ी में जाकर बैठ गए। नाराज प्रबंधन ने मेन गेट बंद करवा दिया। साथ ही छात्रों को स्मृतिचिह्न दिए बगैर जाने देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके कारण सिने स्टारों से स्कूल प्रबंधन की आपस में बहस हो गई। कुछ देर बाद अभिनेता-अभिनेत्री वापस मंच पर पहुंचे और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। इसके बाद ही परिणिति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा को वापस जाने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed