{"_id":"a50e76bae21f28f3b3c753a3404cee79","slug":"hanging-from-the-ceiling-fan-because-she-stopped-him-to-drink-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने से रोका तो पंखे से लटकी मिली पति की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीने से रोका तो पंखे से लटकी मिली पति की लाश
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 27 Feb 2016 06:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब को लेकर पत्नी से हुई कहासुनी के बाद एक युवक ने पंखे से फंदा बनाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी और उसके दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोसियों के मुताबिक युवक अक्सर शराब पीकर घर आता था। इस कारण उसका पत्नी से विवाद रहता था।
विज्ञापन
बदायूं निवासी सुरजीत सिंह पत्नी के साथ हैबतपुर गांव में रहता था। वह सटरिंग का काम करता था। बताया गया है कि सुरजीत अक्सर शराब पीकर आता था। शुक्रवार को भी वह नशे में घर आया था।
विज्ञापन
इस पर पति और पत्नी के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों अलग-अलग कमरे में जाकर सो गए। शनिवार सुबह 6:30 बजे पत्नी ने उठकर पति के कमरे का दरवाजा खटखटाया।
उसने देखा कि दरवाजा खुला है। अंदर जाकर देखा तो पति पंखे से लटक रहा था। वह चिल्लाती हुई घर के बाहर आई। पत्नी ने पुलिस को फोन कर सूचना दी।
पुलिस पूछताछ के दौरान आसपास के लोगों ने बताया कि अक्सर शराब को लेकर दंपति में विवाद होता था। महिला पति को शराब पीने से रोकती थी, लेकिन वह शराब नहीं छोड़ रहा था।
विज्ञापन
बिसरख कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि युवक ने पंखे से लटकर जान दी है। मामले में कोई शिकायत नहीं आई है।